फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SBI ने शुरू की नई सुविधा, बिना कार्ड और पिन के कर सकेंगे पीओएस पर भुगतान

Thu, 17 Oct 2019 10:12 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 17 Oct 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
SBI Bank launches contactless mobile phone payments SBI Card Pay

भारतीय स्टेट बैंक ( SBI ) ने दिवाली से पहले अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है, जिसके तहत ग्राहक कांटैक्टलेस पेमेंट कर सकते हैं। एसबीआई ने मोबाइल से पेमेंट करने वाली नई सुविधा ‘SBI Card Pay’ शुरू कर दी है। इसके तहत बैंक ग्राहक प्वाइंट ऑफ सेल्स (पीओएस) मशीनों पर कार्ड को छुए बिना मोबाइल फोन के जरिये भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए पिन की भी जरूरत नहीं होगी। आइए जानते हैं इस सुविधा के बारे में।

SBI Bank launches contactless mobile phone payments SBI Card Pay

अपनी तरह की पहली भुगतान सेवा

एसबीआई ने ग्राहकों को बिना कार्ड और पिन का इस्तेमाल किए ही पीओएस पर भुगतान की सुविधा दी है। इसके लिए एसबीआई कार्ड ने बुधवार को एसबीआई कार्ड पे सेवा लांच की। इस संदर्भ में बैंक का कहना है कि देश में यह अपनी तरह की पहली भुगतान सेवा है। अगली स्लाइड में जानते हैं कि बिना कार्ड और पिन के कैसे भुगतान होगा।

SBI Bank launches contactless mobile phone payments SBI Card Pay

ऐसे होगा भुगतान

एसबीआई कार्ड पे से नियर फील्ड कम्युनिकेशंन पर टैप करते ही भुगतान हो जाएगा। इसके लिए अपने पास क्रेडिट कार्ड रखने या पिन डालने की जरूरत नहीं होगी। यह सुविधा भी एसबीआई कार्ड एप का हिस्सा है, जिससे ग्राहक अपना क्रेडिट कार्ड अकाउंट भी मैनेज कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
SBI Bank launches contactless mobile phone payments SBI Card Pay

लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को करना होगा ये काम

एसबीआई कार्ड के एमडी और सीईओ हरदयाल प्रसाद ने कहा कि एसबीआई कार्ड पे का इस्तेमाल करने के लिए कार्ड होल्डर्स को एसबीआई कार्ड मोबाइल एप पर अपने कार्ड को एक बार रजिस्टर करना होगा। इसके बाद फोन को अनलॉक करके मोबाइल को प्वाइंट ऑफ सेल टर्मिनल के नजदीक लाते ही पेमेंट हो जाएगा। 

विज्ञापन
SBI Bank launches contactless mobile phone payments SBI Card Pay

लेनदेन की सीमा तय करने की मिलेगी छूट

नई सुविधा में ग्राहक को इच्छानुसार प्रति लेनदेन और रोजाना के लेनदेन की सीमा तय करने की भी छूट होगी। अभी दूसरे एचसीई वाले एप ग्राहकों को 2,000 रुपये तक प्रति ट्रांजेक्शन और एक दिन में 10 हजार रुपये के भुगतान की ही अनुमति है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed