फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश में कार के नुकसान पर ऐसे मिलेगा आसान क्लेम, मौजूद हैं कई बेहतर विकल्प

Mon, 29 Jun 2020 05:32 AM IST
योगेश साहू कालीचरण, अमर उजाला, नई दिल्ली। 
कालीचरण, अमर उजाला, नई दिल्ली।  Published by: योगेश साहू Updated Mon, 29 Jun 2020 05:32 AM IST
सार

  • मानसून में भारी बारिश, बाढ़, आंधी-तूफान से कार को नुकसान पहुंचने की ज्यादा आशंका
  • 30 फीसदी वाहन मालिकों के पास नहीं होता है ओन डैमेज कवर 

विज्ञापन
Car insurance : Such easy claim will be available on loss of car in rain, many better options exist
car insurance

मानसून की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान भारी बारिश, बाढ़ और आंधी-तूफान जैसे प्राकृतिक आपदा से कार को नुकसान पहुंचने की आशंका ज्यादा रहती है। इससे बचने के लिए आप ऐसा कार बीमा खरीदें, जिसमें भारी इंजन कवर भी शामिल हो। आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस के संजय दत्ता बताते हैं कि प्राकृतिक आपदा से इंजन सीज होने को हाइड्रोस्टेटिक लॉक कहते हैं। 



ऐसे मामलों में कंपनियां क्लेम नहीं देती हैं क्योंकि इसे दुर्घटना नहीं मानती हैं। मोटर वाहन कानून-1988 के मुताबिक, प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान ओन डैमेज कवर में शामिल होते हैं। इसलिए मानसून के दौरान ऐसा बीमा चुनें, जिसमें इंजन सुरक्षा एड-ऑन का विकल्प हो। 

जरूर खरीदें इंजन प्रोटेक्टर
बजाज अलियांज जनरल इंश्योरेंश के मुताबिक, आमतौर पर बीमा खरीदते समय लोग ओन डैमेज (ओडी) कवर नहीं लेते हैं। मानसून के दौरान आने वाले कुल क्लेम में 30 फीसदी के पास ओडी कवर नहीं होता है। इस कारण इंजन सीज होने या किसी अन्य खराबी पर वाहन मालिक को खुद ही भुगतान करना पड़ता है। इससे बचने के लिए इंजन प्रोटेक्टर जरूर खरीदें। 

Car insurance : Such easy claim will be available on loss of car in rain, many better options exist
car insurance

24*7 रोड साइड असिस्टेंस  
रास्ते में कार खराब होने, ईंधन खत्म होने, बैटरी खराब होने या किसी मुश्किल में रोड साइड असिस्टेंस बड़े काम की होती है। यह एड-ऑन होती है, जो ऑन कॉल मिलती है। मानसून में यह सुविधा जरूरी है। इसमें कार ऑन द स्पॉट सही नहीं हो पाती है तो उसे उठाकर नजदीकी सर्विस सेंटर तक ले जाया जाता है। 

डेप्रिसिएशन शील्ड

  • पुरानी होने के साथ वाहनों की कीमत घटती जाती है। इसे तय करने में डेप्रिसिएशन शामिल नहीं होता है। इसका असर क्लेम पर पड़ता है। इससे बचने के लिए डेप्रिसिएशन शील्ड जरूरी है। 
  • मान लीजिए, आपने 5 लाख रुपये में कार खरीदी। कुछ महीने बाद दुर्घटना होने पर उसे ठीक कराने में 50,000 का खर्च आया। स्टैंडर्ड बीमा में 30,000 का क्लेम मिला, जबकि 20,000 खुद देने होंगे। जीरो डेप्रिसिएशन में यह रकम बचा सकते हैं। 
Car insurance : Such easy claim will be available on loss of car in rain, many better options exist
car insurance - फोटो : Google
इन बातों का रखें ध्यान
  • इंजन में पानी चले जाने पर कार स्टार्ट न करें।
  • अगर कार एक बार में स्टार्ट न हो तो बार-बार प्रयास न करें। इससे क्लेम मिलने में मुश्किल आती है।
  • रास्ते में जमा पानी टायर के ऊपर पहुंचने लगे तो कार को बंद कर दें।
  • बीमा कंपनी को फोन पर इसकी जानकारी दें और आगे क्या करना है...यह जरूर पूछें।
  • इंजन सीज होने पर ऑथराइज्ड डीलर या मैकेनिक के पास ही जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Car insurance : Such easy claim will be available on loss of car in rain, many better options exist
car - फोटो : Social Media
बड़े नुकसान से बचाएगा ओडी कवर
मानसून में बड़े नुकसान से बचने के लिए बीमा के साथ ओन डैमेज कवर जरूर लें। इसमें बाढ़, बारिश, आंधी-तूफान के साथ दंगे, आतंकी हमले में नुकसान भी कवर होता है। -टीए रामालिंगन, मुख्य तकनीक अधिकारी, बजाज अलियांज जनरल इंश्योरेंस
विज्ञापन
Car insurance : Such easy claim will be available on loss of car in rain, many better options exist
फाइल फोटो - फोटो : PTI
कार बीमा : बाजार में मौजूद हैं कई बेहतर विकल्प
अगर आप कार बीमा खरीदना चाहते हैं तो बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में जरूरी है कि बीमा पॉलिसी खरीदते समय यह जरूर देखें कि उसमें जीरो डेप्रिसिएशन सुविधा है या नहीं। इसके अलावा, पॉलिसी खरीदते समय उसमें रोड साइड असिस्टेंस और इंजन प्रोटेक्टर जरूर शामिल कराएं।
 
बीमा कंपनी कीमत
ओरिएंटल इंश्योरेंस 14,945
यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस 15,169
डिजिट 16,559
फ्यूचर जनरल 17,264
भारती एक्सा 17,902
एडलवीज 18,441
नेशनल इंश्योरेंस 18,479
बजाज अलियांज 19,974
एसबीआई जनरल 20,942
न्यू इंडिया अश्योरेंस 23,148
स्रोत - पॉलिसीबाजार डॉट कॉम / 1591 सीसी तक
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed