फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोनावायरस का कहर: 'दुनियाभर में जा सकती है 2.5 करोड़ लोगों की नौकरी'

Thu, 19 Mar 2020 04:43 PM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 19 Mar 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
2.5 crore people may loose there job due to corona effect on global economy says ilo
- फोटो : Twitter

कोरोनावायरस का दुनिया की अर्थव्यवस्था पर काफी बुरा असर पड़ रहा है। ऐसे में अब संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी के मुताबिक कोरोना वायरस से जो अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है, उसकी वजह से दुनिया भर में लगभग 2.5 करोड़ लोगों की नौकरी जा सकती है। दरअसल अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने कोरोवायरस के चलते हुए नुकसान को देखते हुए यह अनुमान लगाया है कि आने वाले समय में कई लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। हालांकि, एजेंसी का यह भी मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगठित नीति के तहत अगर काम किया जाए तो दुनियाभर में होने वाली बेरोजगारी पर कोरोना वायरस के असर को कम करने में मदद मिल सकती है। 



संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) ने "कोविड-19 और कामकाजी दुनिया: प्रभाव और कार्रवाई" शीर्षक वाली अपनी एक रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट में वर्कप्लेस (कार्यस्थल) में कर्मचारियों की सुरक्षा, अर्थव्यवस्था को मदद और रोजगार के साथ आमदनी को बनाए रखने के लिए वो कौन से जरूरी और बड़े कदम है उसको लेकर उपाए बताए गए हैं। 

अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की तरफ से कहा गया है कि इन उपायों में सामाजिक सुरक्षा, रोजगार बनाए रखने में मदद (कम अवधि का काम, वैतनिक अवकाश, अन्य सब्सिडी), छोटे और मझोले उद्योगों के लिए वित्तीय और कर राहत शामिल हैं। 

आईएलओ की तरफ से कहा गया है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते जो आर्थिक और श्रम संकट पैदा हुआ है, उससे दुनिया भर में करीब 2.5 करोड़ लोग बेरोजगार हो सकते हैं। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि 2008 के समय जो संकट पैदा हुआ था उसके मुकाबले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वित नीतिगत कार्रवाई पर गंभीरता से अमल करें तो वैश्विक बेरोजगारी पर प्रभाव काफी कम हो सकता है। दरअसल कोरोनावायरस के चलते दुनियाभर के बाजारों में लगातार भारी गिरावट देखी जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed