दुनिया अब डिजिटल प्लेटफार्म पर शिफ्ट हो रही है। आज के समय में पढ़ाई-लिखाई से लेकर नौकरी-व्यापार सब कुछ डिजिटली हो चुका है। ऐसे में जिनके पास डिजिटल की समझ है वो इससे अच्छी-खासी इनकम कमा रहे हैं। आजकल ज्यादातर युवा इस प्लेटफार्म का बखूबी उपयोग कर रहे हैं। कुछ फ्रीलांसिंग करके पैसे कमा रहे हैं तो कुछ अपना खुद का स्टार्टअप खोलकर। यही कारण है कि दुनियाभर में सबसे कम उम्र के धनवानों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के अरबपति जॉनी बपफारहाट का नाम इनदिनों चर्चा में है। 27 साल के जॉनी ने Hopin नाम का एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप बनाकर अरबों की कंपनी खड़ी कर दी है। अब इन्होंने इसी के साथ एक और कारनामा कर दिया है। जॉनी ने इस कंपनी के कुछ शेयर बेच कर अलग से 10 अरब रुपए और कमा लिए हैं। आइए जानते हैं जॉनी ने इतनी बड़ी कंपनी कैसे खड़ी की..........
Youngest Billionaire: गर्लफ्रेंड के बेडरूम में लेटे-लेटे अरबपति बन गया युवक, बना ली 400 करोड़ की कंपनी!
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश मिश्रा
Updated Sun, 30 Jan 2022 04:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन