दुनिया में हर इंसान की इच्छा होती है कि उसका अपना एक घर हो। लेकिन आज की महंगाई के जमाने में घर खरीदना या बनवाना एक मुश्किल काम है। एक मिडिल क्साल आदमी की जीवन भर की कमाई एक घर खरीदने में चली जाती है। इन सबके बावजूद हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना एक घर हो। लेकिन इतना सस्ता घर मिल रहा है जिसके बार में जानकर आपको यकीन नहीं होगा।
अजब-गजब: यहां पर सिर्फ 100 रुपये में खरीदें खूबसूरत घर, लेकिन इस एक शर्त को करना होगा पूरा
प्रैटोला पेलिग्ना में सरकार की इस योजना की शुरुआत अभी कुछ दिनों पहले ही की गई है। जिन लोगों को घर की जरूरत है उनसे आवेदन मांगे जा रहे हैं। यहां पर 250 घरों को सरकार बेचना चाहती है। हालांकि खरीदने वालों को उसकी मरम्मत करानी पड़ेगी जिस पर काफी पैसा खर्च हो सकता है।
घर खरीदने के लिए यह है शर्त
इस घर को आप सौ रुपये में खरीद तो सकते हैं, लेकिन इसकी मरम्मत कराने के लिए आपको पास पैसा होना चाहिए। प्रैटोला पेलिग्ना अथॉरिटी के मुताबिक, अगर छह महीने में घर की मरम्मत नहीं कराई गई, तो घर के मालिक को करीब 9 लाख रुपये जुर्माना देना पड़ेगा।
स्की रिसॉर्ट और रोम है बेजह नजदीक
यह घर जहां पर बने हैं वहां से स्की रिसॉर्ट (Ski resort) काफी नजदीक है। इसके अलावा कुछ किलोमीटर की दूरी पर ही रोम भी स्थित है। इससे पहले भी कई बार इटली की अथॉरिटीज द्वारा एक यूरो में घर बेचने की योजना लाई गई थी। इन घरों की नीलामी की जाएगी और इसकी शुरुआत एक यूरो से होगी। घर के मालिकों को तीन साल में इसको रहने लायक बनाना होगा। अगर कोई इटली के बाहर का रहने वाला है और वह खरीद रहा है, तो उसको 2 लाख 62 हज़ार रुपये फीस देनी होगी। इससे पहले भी यहां की सरकार ने कई और शहरों में सस्ते घर की योजना लागू की थी।