दुनिया में तरह-तरह के जानवर रहते हैं। इनमें कुछ जानवर खूंखार होते हैं, तो कुछ बहुत ही शांत होते हैं। कोई मांस खा कर अपना पेट भरता है, तो कोई घास-फूस खाता है। कुछ जानवर ताकतवर होते हैं, तो कुछ कमजोर भी होते हैं। कुछ जानवर ऐसे भी होते हैं, जो खतरनाक तो नहीं होते लेकिन बहुत शक्तिशाली होते हैं। इसी कड़ी में हम उन जानवरों के बारे में जानेंगे जो खतरनाक तो नहीं होते हैं, लेकिन उनका शरीर पहाड़ की तरह मजबूत होता है। ये जानवर स्वभाव से शांत होते हैं लेकिन इनमें ताकत बाकी जानवरों से कहीं ज्यादा होती है। अगर इन्हें परेशान न किया जाए तो ये किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। इनके शरीर में इतनी ताकत होती है कि वो एक झटके में ही सैकड़ों किलो वजन उठा सकते हैं। तो चलिए आज कुछ ऐसे ही जानवरों के बारे में जानते हैं, जो स्वभाव से शांत तो रहते हैं लेकिन ताकत के मामले में खूंखार जानवर भी इनका मुकाबला नहीं कर सकते...
अजब-गजब: ये हैं दुनिया के सबसे शक्तिशाली जानवर, उठा लेते हैं सैकड़ों किलो वजन, जानिए इनके बारे में हैरान करने वाली बातें
बेल्जियम ब्लू बुल दुनिया के सबसे ताकतवर जानवरों में से एक है। ये सांड शेर या बाघ की तरह खतरनाक तो नहीं, लेकिन मजबूत कदकाठी के होते हैं। इनका वजन 1200 किलो यानी 12 टन होता है और ये 900 किलो वजन को बड़े आसानी से उठा सकते हैं।
हाथी बहुत बड़ा जानवर होता है। इसके सामने शेर, बाघ भी एक बार आने से घबराते हैं। ये धरती का सबसे भारी-भरकम वाला जीव माना जाता है, अगर कोई भी जीव इसके पैर के नीचे आ जाए तो उसका जिंदा रहना मुश्किल होता है। हाथी भारत में तो पाए ही जाते हैं,विश्व के दूसरे देशों में भी इनकी जनसंख्या देखने को मिलती है।हाथियों में अफ्रीकी हाथियों को सबसे ताकतवर माना जाता है। इनका वजन 6 हजार किलो तक भी हो सकता है और ये अपनी सूंड से 300 किलो तक वजन उठा सकता है। ऐसे में आप इनकी ताकत का अंदाजा लगा सकते हैं।
गैंडा
गैंडा शरीर से बड़ा जानवर होता है। ये सबसे भारी और ताकतवर जानवरों में से एक होता है। इनका औसत वजन 2000 से 3000 किलोग्राम तक होता है। कुछ गैंडे 3500 किलोग्राम वजन के भी होते हैं। ये इतने बलशाली होते हैं कि अगर इनको गुस्सा आ गया तो ये बड़े से बड़े जानवर को धूल चटा सकते हैं।
ये जानवर शांत जानवरों में से एक माना जाता है जब तक इसे छेड़ा न जाए। अगर ये गुस्से में आ जाए तो अपने आगे किसी को टिकने नहीं देता और उसके छक्के छुड़ा देता है। एक दरियाई घोड़े का वजन करीब 4 हजार किलोग्राम तक हो सकता है।