फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है दुनिया का सबसे महंगा केकड़ा, कीमत इतनी जितने में खरीद लें एक फ्लैट

Mon, 18 Nov 2019 08:16 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 18 Nov 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
Worlds Most Expensive Crab Sold for a record breaking price at Auction in Japan
दुनिया का सबसे महंगा केकड़ा - फोटो : Twitter/Kyodo News

प्राचीन काल की दुर्लभ वस्तुओं की नीलामी के दौरान आमतौर पर करोड़ों की बोली लगती है। दुनियाभर में ऐसे कई अमीर लोग हैं, जिन्हें प्राचीन चीजें एकत्र करने का शौक होता है और इसके लिए वो कोई भी दाम अदा करने को तैयार रहते हैं। प्राचीन वस्तुओं की नीलामी तो आम बात है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे केकड़े के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी नीलामी हुई और कीमत लगाई गई 32 लाख 66 हजार रुपये।

Worlds Most Expensive Crab Sold for a record breaking price at Auction in Japan
क्रस्टेशियन केकड़ा - फोटो : Pixabay

यह दुनिया में अब तक का सबसे महंगा केकड़ा है। इसकी नीलामी जापान के पश्चिमी क्षेत्र टोट्टरी में हुई। बता दें कि दुनिया का यह सबसे महंगा केकड़ा बर्फ में पाया जाता है और इसे क्रस्टेशियन केकड़ा कहते हैं।

Worlds Most Expensive Crab Sold for a record breaking price at Auction in Japan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, जापान में सर्दियां शुरू होने के साथ ही 'सी फूड' की नीलामी होती है। लोग इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस नीलामी में टूना मछलियां खासे आकर्षण का केंद्र होती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Worlds Most Expensive Crab Sold for a record breaking price at Auction in Japan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दुनिया के सबसे महंगे केकड़े का वजन 1.2 किलोग्राम है और इसकी लंबाई 14.6 सेंटीमीटर है। स्थानीय अधिकारी शोता इनामोना का कहना है कि केकड़े के लिए लगी इतनी बड़ी बोली के बारे में सुनकर वह काफी हैरान हैं। इससे पहले पिछले साल भी एक केकड़े के लिए 13 लाख रुपये की बोली लगी थी, जो उस समय की सबसे बड़ी बोली थी और इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया था। इस साल केकड़े के लिए लगी बोली ने पिछले साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और इस तरह यह केकड़ा दुनिया का सबसे महंगा केकड़ा बन गया गया है। 

विज्ञापन
Worlds Most Expensive Crab Sold for a record breaking price at Auction in Japan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रिपोर्ट्स के मुताबिक, केकड़े को एक स्थानीय दुकानदार ने खरीदा है और इसे जापान के ग्लिटजी गिंजा जिले में स्थित एक महंगे रेस्टोरेंट को दिया जाएगा। इससे पहले एक उद्योगपति ने इसी साल जनवरी में एक टूना मछली के लिए 22 करोड़ रुपये चुकाए थे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed