{"_id":"605302781c44045aca109ad5","slug":"worlds-largest-and-most-expensive-dam-three-gorges-dam-in-china","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया का सबसे बड़ा बांध: जिसे बनाने में खर्च हुए हैं ढाई लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया का सबसे बड़ा बांध: जिसे बनाने में खर्च हुए हैं ढाई लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा
दुनिया में बहुत सारे बांध बनाए गए हैं, जिनमें से कुछ बहुत बड़े तो कुछ बहुत ही लंबे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा बांध कौन सा है? दरअसल, दुनिया का सबसे बड़ा बांध चीन में है, जिसका नाम 'थ्री गोर्जेस डैम' है। इंटरनेशनल वाटर पावर एंड डैम कंस्ट्रक्शन पत्रिका के मुताबिक, 2.3 किलोमीटर लंबा, 115 मीटर चौड़ा और 185 मीटर ऊंचा यह बांध दुनिया का सबसे बड़ा पनबिजली बांध है। यह बांध चीन के हुबेई प्रांत में यांग्जी नदी पर बना हुआ है, जिसे दुनिया की तीसरी सबसे लंबी नदी माना जाता है और जिसकी लंबाई छह हजार किलोमीटर से भी अधिक है।
2 of 4
थ्री गोर्जेस डैम, चीन
- फोटो : Instagram/China Three Gorges Dam
कहा जाता है कि इस विशालकाय बांध को बनाने में ढाई लाख करोड़ रुपये से भी अधिक की लागत आई है। इसे बनाने में कुल 18 साल का लंबा समय लगा है। इसके निर्माण का काम साल 1994 में शुरू हुआ था और 2012 में यह बनकर तैयार हो गया था।
3 of 4
थ्री गोर्जेस डैम, चीन
- फोटो : Instagram/China Three Gorges Dam
कहते हैं कि 'थ्री गोर्जेस डैम' बनाने में चार लाख 63 हजार टन स्टील का इस्तेमाल हुआ है। इतने स्टील में तो कई एफिल टॉवर खड़े किए जा सकते हैं। चीन का यह डैम अमेरिका के महान हूवर डैम से 11 गुना अधिक बिजली पैदा कर सकता है। एक अनुमान के मुताबिक, इसमें 22,400 मेगावाट ऊर्जा उत्पन्न करने की क्षमता है, यानी बिजली के उत्पादन में इसका कोई जवाब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
थ्री गोर्जेस डैम, चीन
- फोटो : Instagram/China Three Gorges Dam
कहा जाता है कि इस बांध के जलाशय में इतना पानी इकट्ठा किया गया है कि इससे पृथ्वी का जड़त्वाघूर्ण प्रभावित हो गया है। इसकी वजह से पृथ्वी के घूमने की गति कुछ धीमी पड़ गई है। पृथ्वी के घूमने की गति धीमी होने से एक दिन का समय 0.06 माइक्रोसेकंड्स बढ़ गया है, यानी अब दिन थोड़ा लंबा हो गया है। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि इस बांध के बनने की वजह से उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव भी अपनी-अपनी जगह से 2-2 सेंटीमीटर खिसक गए हैं, जबकि अन्य ध्रुवों पर पृथ्वी थोड़ी सी चपटी भी हो गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।