दुनिया में एक से बढ़कर एक विशाल और आलीशान होटल हैं, जिनकी खूबियां लोगों को हैरान कर देती हैं। ऐसा ही एक होटल सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का में बन रहा है, जिसे बनने के बाद दुनिया का सबसे बड़ा होटल कहा जाएगा। आमतौर पर बड़े से बड़े होटलों में मेहमानों के ठहरने के लिए 500 या 1000 कमरे होते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस होटल में कुल 10 हजार कमरे होंगे। 12 टावर्स वाले इस आलीशान होटल में कुल 70 रेस्टोरेंट होंगे, जो रात-दिन खुले रहेंगे, यानी मेहमानों के पास में से अपनी पसंद का रेस्टोरेंट चुनने का मौका होगा।। इतनी संख्या में रेस्टोरेंट आजतक किसी होटल में नहीं खुले हैं।
10 हजार कमरों वाला आलीशान होटल: जिसके पांच फ्लोर को इस्तेमाल करेगा इस देश का शाही परिवार
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन