फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: दुनिया के वो देश जहां की नागरिकता पाना है सबसे कठिन, जानिए उन दशों के बारे में...

Thu, 14 Oct 2021 04:11 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 14 Oct 2021 04:11 PM IST
विज्ञापन
worlds hardest countries to get citizenship Know about those countries name
इन देशों की नागरिकता पाना है सबसे कठिन - फोटो : iStock

दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो विदेशियों को आसानी से नागरिकता दे देते हैं, लेकिन कई ऐसे देश भी हैं जहां की नागरिकता लेना बेहद कठिन काम है। इन देशों में चीन, भूटान और जापान जैसे देश मुख्य रूप से शामिल हैं। विदेश में नौकरी करने वाले सोचते हैं कि जिस देश में वह रहे हैं उन्हें वहां की नागरिकता मिल जाए। आईए जानते हैं उन देशों के बारे में जहां की नागरिकता लेना बेहद मुश्किल है। 



चीन

चीन की नागरिकता लेना बेहद कठिन हैं, क्योंकि इसके कई कारण है। चीन में नागरिकता लेने के लिए विदेशियों के चीनी रिश्तेदार होने जरूरी हैं जो वहां पर रहते हों। अगर आपका कोई रिश्तेदार चीन में नहीं रहता है, तो चीन की नागरिकता मिलना बेहद मुश्किल है। नागरिकता लेने के लिए चीन में लंबे समय तक रहना जरूरी है, लेकिन कितने समय तक यह साफ नहीं है। चीन में रहने के दौरान आप दोहरी नागरिका नहीं रख सकते हैं। 

worlds hardest countries to get citizenship Know about those countries name
इन देशों की नागरिकता पाना है सबसे कठिन - फोटो : iStock

स्विट्जरलैंड

स्विट्जरलैंड ने जनवरी 2018 में एक नया कानून बनाया था जिसके मुताबिक स्विट्जरलैंड के बर्फीले आल्प्स में घर बनाने के लिए आपको यहां पर 10 साल तक रहना होगा। इसके साथ ही आपके पास सी परमिट वर्किंग परमिट होना जरूरी है। सी परमिट से ही स्विट्जरलैंड में रहने की इजाजत मिलती है। यूरोपीय संघ के नागरिकों, यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ के देश के लोगों, अमेरिकी नागरिकों और कनाडाई लोगों को यहां की नागरिकता लेने के लिए स्विट्जरलैंड में लगातार पांच साल रहने की जरूरत होती है, तो वहीं दूसरे देशों के लोगों के लिए 10 साल तक वहां रहना पड़ता है। 

worlds hardest countries to get citizenship Know about those countries name
इन देशों की नागरिकता पाना है सबसे कठिन - फोटो : iStock

जापान

जापान में विदेशियों को नागरिकता लेने के लिए एक लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। अगर आप जापान की नागरिकता लेना चाहते हैं, तो आपको कम से कम वहां पर पांच साल तक रहना होगा। इसके अलावा वहां के न्याय मंत्री से इजाजत लेनी होगी। नागरिकता लेने के लिए कई सारी कागजी कार्रवाई करनी होती है जिसमें 6-12 महीनों की लंबी प्रक्रिया लगती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
worlds hardest countries to get citizenship Know about those countries name
इन देशों की नागरिकता पाना है सबसे कठिन - फोटो : iStock


जर्मनी 

जर्मनी की नागरिकता लेना बेहद कठिन है। अगर आप किसी अन्य यूरोपीय संघ के देश के रहने वाले नहीं है। विदेशी नागरिकों को जर्मन नागरिकता पाने के लिए जर्मन भाषा की योग्यता, राजनीतिक सिस्टम और वहां के समाज के बारे में जानकारी होना बेहद आवश्यक है। वहां की नागरिकता के लिए आवेदन करने वालों के लिए यह दिखाना होगा कि उनके वहां रहने के लिए कमाई का स्त्रोत है और उन्होंने राष्ट्रीय पेंशन योजना में योगदान भी दिया है। जर्मनी की नागरिकता पाने के लिए देश में कम से कम आठ साल रहना जरूरी है। अगर आवेदकों ने योग्यता परीक्षा पास की है तो उन्हें 7 साल रहना होगा। इसके अलावा पिछले देश की नागरिकता छोड़नी होगी। 

विज्ञापन
worlds hardest countries to get citizenship Know about those countries name
इन देशों की नागरिकता पाना है सबसे कठिन - फोटो : iStock
वैटिकन सिटी

दुनिया में वेटिकन सिटी सबसे छोटा देश है। 2019 की जनगणना के मुताबिक, यहां पर 825 लोग रहते हैं। यहां कि नागरिकता लेना सबसे कठिन है। अगर आप वेटिकन सिटी या रोम में रहने वाले कार्डिनल हैं, होली सी हैं या आप कैथोलिक चर्च के लिए वेटिकन सिटी में एक कार्यकर्ता हैं। तभी आपको यहां की नागरिकता मिल सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed