{"_id":"5eac33fb8ebc3e9042044bc0","slug":"worlds-first-diving-suit-invent-by-giovanni-alfonso-borelli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"340 साल पहले बना था दुनिया का पहला डाइविंग सूट, अनोखा है इतिहास","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
340 साल पहले बना था दुनिया का पहला डाइविंग सूट, अनोखा है इतिहास
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sat, 02 May 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
डाइविंग सूट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज हम नदी से लेकर समुद्र के नीचे को दुनिया को बहुत हद तक जान पाए हैं तो उसमें सबसे बड़ा योगदान डाइविंग सूट का है। यह एक ऐसा जरूरी उपकरण है, जिसके जरिए इंसान पानी के अंदर छुपे गहरे राज को भी जान लेता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का पहला डाइविंग सूट कब बना था और उसे किसने बनाया था? तो चलिए डाइविंग सूट के इतिहास के बारे में जान लेते हैं।
2 of 5
पुराना डाइविंग सूट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
दुनिया का पहला डाइविंग सूट बनाने का श्रेय इटली के अविष्कारक अल्फोंसो बोरेली को दिया जाता है। उन्होंने यह आविष्कार वर्ष 1679 में किया था। हालांकि इससे कई साल पहले वर्ष 1617 में ही उन्होंने एक सूट बनाने की कोशिश की थी, लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो पाए थे। इसी सूट की खामियों को दूर करके उन्होंने 1679 में दुनिया का पहला डाइविंग सूट बनाया था।
3 of 5
पुराना डाइविंग सूट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social media
अल्फोंसो बोरेली के बाद और भी कई वैज्ञानिकों ने डाइविंग सूट बनाए। इसमें दो ब्रिटिश वैज्ञानिक भी शामिल थे, जिन्होंने 1710 ईस्वी में दुनिया का पहला प्रेशर प्रूफ डाइविंग सूट बनाया था। खास बात ये है कि उन्होंने इस सूट का परीक्षण अपने ही घर में मौजूद स्विमिंग पूल में किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुराना डाइविंग सूट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social media
ब्रिटेन के ही एक और वैज्ञानिक एंड्रयू बेकर्स भी डाइविंग सूट बनाने वालों की श्रेणी में शामिल हैं। उन्होंने दुनिया का सबसे पहला चमड़े का डाइविंग सूट बनाया था। वर्ष 1774 में उन्होंने मशहूर थेम्स नदी में इसका सफलतापूर्वक परीक्षण किया था। वो इसे पहनकर करीब एक घंटे तक पानी के अंदर रहे थे। बेकर्स के इस डाइविंग सूट की खासियत ये थी कि इसमें सांस लेने और छोड़ने के लिए एक विशेष ट्यूब प्रणाली का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
पुराना डाइविंग सूट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social media
दुनिया का पहला एडवांस डाइविंग सूट 19वीं सदी में बनाया गया था। इस अगस्टस सीबे नामक वैज्ञानिक ने बनाया था, जिसमें जॉर्ज एडवर्ड्स नामक एक दूसरे वैज्ञानिक ने भी उनकी मदद की थी। उन्होंने इस सूट को वॉरप्रूफ लेदर (चमड़े) से बनाया था और इसे चमड़े को मशहूर वैज्ञानिक चार्ल्स मैकिनतोश ने बनाया था। इसके बाद तो कई सारे वैज्ञानिकों ने अपने-अपने तरीके से डाइविंग सूट को विकसित किया और दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।