फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हवा में लटक कर जा सकेंगे एक देश से दूसरे देश, आठ मिनट से भी कम समय लगेगा

Fri, 02 Aug 2019 02:09 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 02 Aug 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
worlds first cross border cable car between Russia to China is coming in 2020
केबल कार टर्मिनल ब्लागोवेशचेंस्क, रूस - फोटो : UNStudio/PYXID

चीन और रूस में लोगों के लिए एक अनोखी सुविधा शुरू होने वाली है। इस सुविधा के अनुसार, अब महज आठ मिनट से भी कम समय में लोग एक देश से दूसरे देश जा सकेंगे। दोनों देशों के बीच यह सुविधा अगले साल यानी साल 2020 में शुरू होगी। 

worlds first cross border cable car between Russia to China is coming in 2020
केबल कार टर्मिनल ब्लागोवेशचेंस्क, रूस - फोटो : UNStudio/PYXID

दरअसल, दोनों देशों के बीच केबल कार का निर्माण किया जाएगा। यह केबल कार चीन के पूर्वोत्तर में स्थित हेइहे शहर से रूस के ब्लागोवेशचेंस्क शहर तक जाएगी। इस दौरान लोग रूस और चीन की सीमा पर स्थित आमून नदी की खूबसूरती भी देख सकेंगे। 

worlds first cross border cable car between Russia to China is coming in 2020
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा पहली बार होगा, जब दो देशों के बीच केबल कार सेवा शुरू होगी। वैसे तो केबल कार के जरिये हेइहे शहर से ब्लागोवेशचेंस्क शहर तक जाने में लोगों को साढ़े सात मिनट का समय लगेगा, जिसमें कई स्टॉपेज (पड़ाव) भी शामिल हैं, लेकिन इसका नॉन स्टॉप (बिना रुके) सफर महज साढ़े तीन मिनट का ही होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
worlds first cross border cable car between Russia to China is coming in 2020
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels

इस अंतरराष्ट्रीय केबल कार की खासियत ये है कि इसमें चार केबिन होंगे, जिससे एक बार में कुल 60 यात्री एक देश से दूसरे देश जा सकेंगे, जिसमें उनका सामान भी शामिल है। केबल कार के लिए लोगों को ज्यादा इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि यह हर 15 मिनट पर उपलब्ध होगी। माना जा रहा है कि इस केबल कार सेवा का मजा लेने के लिए रूस और चीन ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों के लोग भी आएंगे। 

विज्ञापन
worlds first cross border cable car between Russia to China is coming in 2020
ब्लागोवेशचेंस्क केबल कार टर्मिनल - फोटो : UNStudio/PYXID

रूस में इस केबल कार की डिजाइनिंग का काम एम्सटर्डम के यूएन स्टूडियो ने किया है। इस परियोजना में रूसी कंसल्टिंग कंपनी स्ट्रेल्का केबी भी शामिल है। हालांकि चीन की ओर से अभी इस बात का एलान नहीं किया गया है कि उधर से केबल कार टर्मिनल का निर्माण कौन सी कंपनी करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed