फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस देश में मिलती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, एक कप की कीमत 65 हजार रुपये

Mon, 23 Sep 2019 08:01 PM IST
ललित फुलारा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 23 Sep 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
worlds expensive coffee freshly brewed 22 year old coffee served in japan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

आमतौर पर कॉफी पीने के लिए 65 रुपये भी देना हमें महंगा लगता है, लेकिन एक देश ऐसा भी है, जहां दुनिया की सबसे महंगी कॉफी मिलती है, जिसकी एक कप की कीमत 65 हजार रुपये है। अपने खास तरह के स्वाद के लिए मशहूर इस कॉफी की शुरुआत एक गलती के कारण हुई थी, जिसके बाद इस कॉफी की चर्चा दूर-दूर तक होने लगी। इस कॉफी की सबसे बड़ी खसियत है कि यह 22 साल पुरानी है। 

worlds expensive coffee freshly brewed 22 year old coffee served in japan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

इस महंगी कॉफी को बनाने के लिए कॉफी के बीज को पीसने के बाद कपड़े की छलनी में डालते हैं। इसके बाद इसके ऊपर गर्म पानी डाला जाता है। ऐसा करने से कॉफी की पहली बूंद को गिरने में 30 मिनट लगते हैं। लेकिन इसका जो स्वाद होता है, एकदम बेजोड़ होता है। इसके बाद इस तरल कॉफी को लकड़ी के बैरल में स्टोर करने के लिए रख दिया जाता है। इस कॉफी को बैरल में लगे नलों के जरिए दो दशक बाद निकाला जाता है। इतने लंबे समय तक स्टोर इस कॉफी का स्वाद चॉकलेटी और शराब जैसा भी होता है।

worlds expensive coffee freshly brewed 22 year old coffee served in japan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

जापान के ओसाका शहर में मंच हाउस दुनिया का एकमात्र ऐसा कैफे है, जहां यह कॉफी सर्व की जाती है। इस कैफे के मालिक तनाका ने इस कॉफी की शुरुआत अपनी एक गलती से की थी। तनाका पहले आइस कॉफी बेचते थे। इसलिए वो कॉफी को फ्रिज में रखते थे, ताकि उसे जल्दी तैयार किया जा सके। लेकिन एक बार कॉफी के कुछ पैकेट्स फ्रीज में रखकर भूल गए। करीब डेढ़ साल बाद जब तनाका की नजर उन पैकेट्स पर पड़ी तो उन्होंने फेंकने की जगह उसकी कॉफी तैयार की। तनाका देखना चाहते थे कि इस कॉफी के स्वाद में कितना अंतर आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
worlds expensive coffee freshly brewed 22 year old coffee served in japan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

तनाका ने बताया कि, 'जब मैंने डेढ़ साल पुरानी कॉफी को ग्राइंड कर उसे बनाया तो मुझे बेहद आश्चर्य हुआ क्योंकि कॉफी अभी भी पीने लायक थी। इसमें एक अलग सी खुशबू थी और अलग ही तरह का स्वाद था। मैंने तय किया कि अब मैं कॉफी को सालों तक स्टोर कर के रखूंगा और एक नए स्वाद की कॉफी अपने ग्राहकों को पिलाऊंगा।'

विज्ञापन
worlds expensive coffee freshly brewed 22 year old coffee served in japan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

तनाका ने इसके बाद लकड़ी के छोटे-छोटे बैरलों का प्रयोग कर कॉफी को एक दशक तक स्टोर किया। 10 साल बाद तनाका ने इसका स्वाद चखा तो यह एक सीरप की तरह लगा। इसके बाद उन्होंने कॉफी को 20 साल तक स्टोर किया, जिसके बाद इस कॉफी का स्वाद अल्कोहल जैसा हो गया। यह कॉफी ग्राहकों को काफी पसंद आई। इसके बाद से ही इस महंगी कॉफी का सिलसिला शुरू हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed