{"_id":"6128b1ddeb474221f96f8662","slug":"world-s-most-expensive-prison-guantanamo-bay-where-taliban-commander-was-once-imprisoned","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ग्वांतानामो बे: कहानी दुनिया की सबसे महंगी जेल की, जहां पर कैद था तालिबान का खूंखार कमांडर","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
ग्वांतानामो बे: कहानी दुनिया की सबसे महंगी जेल की, जहां पर कैद था तालिबान का खूंखार कमांडर
आज हम बात करने वाले हैं क्यूबा में स्थित दुनिया की सबसे महंगी जेल ग्वांतानामो बे के बारे में। इस जेल में देश दुनिया के खूंखार आतंकवादियों को रखा जाता है। यहां हर साल प्रत्येक कैदी के ऊपर सालाना 93 करोड़ रुपए खर्च किए जाते हैं। इस वजह से इसका नाम दुनिया की सबसे महंगी जेलों में शुमार होता है। ये जेल ग्वांतानामो खाड़ी के तट पर स्थित है। इसी वजह से इस जेल का नाम ग्वांतानामो बे पड़ा। हाल ही में अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद एक तालिबानी कमांडर ने अपनी विक्टरी स्पीच में इस बात का जिक्र किया कि वो करीब 8 साल ग्वांतानामो जेल में रह चुका है। इस जेल में देश दुनिया के कुख्यात आतंकवादियों को कैद किया जाता है। यहां की सिक्योरिटी इतनी मजबूत रहती है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। आपको जानकर आश्चर्य होगा लेकिन इस जेल में हर एक कैदी के लिए 45 सैनिक तैनात रहते हैं। इस जेल में कुल 1800 सैनिक मौजूद हैं।
2 of 5
ग्वांतानामो बे
- फोटो : Istock
ग्वांतानामो जेल में मौजूदा वक्त में कुल 40 कैदी बंद हैं, जिन्होंने देश दुनिया में आतंक फैलाने का काम किया था। जेल के भीतर हर एक चीज के लिए एक अलग स्टाफ मौजूद है। जेल 3 इमारतों में बटी हुई है, जिनमें से 2 गुप्त हेडक्वार्टर हैं। इस जेल के भीतर 3 क्लिनिक भी मौजूद है।
3 of 5
ग्वांतानामो बे
- फोटो : Istock
यही नहीं जेल के भीतर कोर्ट, पेरोल बोर्ड और हीयरिंग रूम भी मौजूद है। ये जेल कई हाईटेक सुविधाओं से लैस है। जेल के भीतर कैदी प्राइवेट रूम में अपने वकील के साथ आराम से बात कर सकता है। इसके अलावा यहां पर कैदियों के लिए जिम, प्ले स्टेशन और सिनेमा हॉल जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं। कैदियों के मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए मानसिक चिकित्सक को भी यहां पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ग्वांतानामो बे
- फोटो : Istock
क्यूबा में स्थित ये जेल शुरुआत में अमेरिकी नेवी का बेस हुआ करता था। उसके कुछ समय बाद इसे हाईटेक जेल में तब्दील कर दिया गया। धीरे-धीरे वहां पर खूंखार आतंकवादियों को रखा जाने लगा। वहीं बराक ओबामा जब अमेरिका के राष्ट्रपति बने तो उन्होंने इस जेल के खर्चीले होने की वजह से इसे बंद करने की बात कही, लेकिन वो ऐसा कर नहीं सके। वहीं हाल ही में जो बाइडन ने भी यही बात कही थी।
विज्ञापन
5 of 5
ग्वांतानामो बे
- फोटो : Istock
आपको बता दें कि जिन तालिबानी आतंकियों ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन पर कब्जा किया था। उन्हीं में से एक तालिबानी कमांडर ने ये दावा किया है कि वह ग्वांतानामो जेल में 8 साल कैद था। इस तालिबानी कमांडर को अमेरिकी सरकार ने 9/11 हमले के शक में ग्वांतानामो बे में बंद किया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।