फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब गजब: दुनिया के सबसे लंबे नाखूनों वाली महिला ने कटवाए अपने नेल्स, वीडियो हुआ वायरल

Thu, 08 Apr 2021 08:08 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 08 Apr 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
World's longest nail-keeping woman Ayanna cuts her nail Guinness worlds record shared the video
अयाना विलियम अपने नाखूनों के साथ - फोटो : Instagram/GuinnessWorldRecords

आमतौर पर हम में से बहुत लोगों को बड़े नाखून रखने का शौक होता है। लेकिन क्या कभी आपने ऐसी किसी महिला के बारे में सुना है, जिसका नाम दुनियाभर में सबसे लंबे नाखून रखने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है। इस महिला का नाम अयाना विलियम है। ये अमेरिका के टेक्सास की रहने वाली हैं। अयाना 2017 में अपने नाखूनों को लेकर चर्चा में आई थीं। 2017 में इन्होंने सबसे लंबे नाखून रखने का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम किया था। उस दौरान इनकी लंबाई लगभग 19 फीट थी।

World's longest nail-keeping woman Ayanna cuts her nail Guinness worlds record shared the video
अयाना विलियम अपने नाखूनों को कटवाते हुए - फोटो : Instagram/GuinnessWorldRecords

अयाना अब फिर चर्चा में हैं। दरअसल बात यह है कि इन्होंने अपने नाखूनों को कटवा दिया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इनके द्वारा नाखूनों के कटवाने की ऑफिशियल वीडियो को यूट्यूब पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उनके बड़े बड़े नाखूनों को एक इलेक्ट्रिक रोटरी टूल मशीन की मदद से काटा जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।


देखिए वीडियो


 
World's longest nail-keeping woman Ayanna cuts her nail Guinness worlds record shared the video
अयाना विलियम अपने नाखूनों के साथ - फोटो : Instagram/GuinnessWorldRecords

आपको जानकर हैरानी होगी कि अयाना ने लगभग 30 साल बाद अपने नाखूनों को काटा है। उनके नाखूनों को काटने से पहले इनकी लंबाई को दोबारा मापा गया। इस दौरान अयाना के नाखूनों की लंबाई लगभग 24 फीट थी। इस लंबाई ने उनके पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World's longest nail-keeping woman Ayanna cuts her nail Guinness worlds record shared the video
अयाना विलियम अपने नाखूनों को कटवाने के बाद - फोटो : Instagram/GuinnessWorldRecords

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की वेबसाइट की माने तो अयाना को इन लंबे नाखूनों के कारण अपनी दैनिक जीवन में कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसके चलते वे साधारण कार्य जैसे नहाना, खाना, धोना आदि को करने में भी उन्हेंं कई सारी मुश्किलोंं का सामना करना पड़ता था। इसके अलावा अयाना ने बताया "अक्सर मेरे बच्चे मुझसे आकर पूछते थे कि क्या ये आपके नाखून हैं? इस पर जवाब देते हुए मैं कहती थी हां ये मेरे ही नाखून हैं। इसके बाद मैं उनसे पूछती थी कि अच्छा बताओ तुम्हारी उम्र  क्या है? जवाब में वे कहते मैं 7 साल का हूं, मैं 10 साल का हूं। इसके बाद मैं उनसे पूछती अच्छा बताओ मेरे नाखून कितने साल के होंगे? इस पर वे इसकी उम्र 28 से 29 साल बताते थे।"

विज्ञापन
World's longest nail-keeping woman Ayanna cuts her nail Guinness worlds record shared the video
अयाना विलियम के नाखून - फोटो : Instagram/GuinnessWorldRecords
उनके इन काटे गए नाखूनों को रिपले के बिलीव इट ऑर नॉट म्यूजियम में रखा जाएगा। यह म्यूजियम ओरलेंडो, फ्लोरिडा में स्थित है।  गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने उनकी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर भी साझा किया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed