फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajab Gajab: मिला सैकड़ों साल पहले डूबे समुद्री डाकुओं का जहाज, खजाना और दुर्लभ कलाकृतियां देख विशेषज्ञ हैरान

Fri, 16 Aug 2024 05:27 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 16 Aug 2024 05:27 PM IST
विज्ञापन
World pirate ship found in mediterranean sea with cannons and tankers found
भूमध्य सागर में मिला समुद्री लुटेरों के जहाज का मलबा - फोटो : istock

Pirate Ship Found In Mediterranean Sea: हाल ही में भूमध्य सागर के तल में एक जहाज के मलबे से बेहद कीमती और दुर्लभ चीजें मिली हैं। जहाज के मलबे में मिली चीजे बताती हैं कि यह एक समय भूमध्य सागर को आतंकित करने वाले कुख्यात बार्बरी समुद्री डाकुओं से जुड़ा है। एस समय में बार्बरी तट के समुद्री डाकू कस्बों पर हमला कर वहां लूटपाट करते थे। तब उन्हें भय का पर्याय माना जाता था। हाल ही में एक खोजी दल को स्पेन और मोरक्को के बीच समुद्र के लगभग 2,700 फीट नीचे ये मलबा मिला है। इस मलबे में पुरातात्विक सोने की कलाकृतियां और दुर्लभ स्पाईग्लास पाए गए हैं। इतना ही नहीं यहां कई देशों के मिट्टी के बर्तन भी थे। इस समुद्री डाकू जहाज को 600 साल पुराना बताया जा रहा है, जो मध्य सागर के तल पर पाया गया है।

Sunita Williams: स्पेश स्टेशन की तरफ बढ़ रहा चीनी रॉकेट का मलबा, क्या सुनीता विलियम्स के लिए है खतरा

World pirate ship found in mediterranean sea with cannons and tankers found
भूमध्य सागर में मिला समुद्री लुटेरों के जहाज का मलबा - फोटो : istock
एक रिपोर्ट के अनुसार, समुद्री डाकुओं के जिस जहाज को खोजा गया है उसका संबंध अल्जीयर्स से बताया जा रहा है। अल्जीयर्स अब अल्जीरिया की राजधानी है। कॉर्सेर्स शासनकाल के दौरान यह शहर बेहद कुख्यात था, जो बार्बरी तट समुद्री डकैती का केंद्र माना जाता था।
World pirate ship found in mediterranean sea with cannons and tankers found
भूमध्य सागर में मिला समुद्री लुटेरों के जहाज का मलबा - फोटो : istock
एक्सपर्ट ग्रेर स्टेम के मुताबिक गहरे पानी में पाया गया से मलबा पश्चिमी भूमध्य सागर की समुद्री भयावहताओं को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि जहाज पर एक दुर्लभ स्पाईग्लास भी था जिसे संभवत किसी यूरोपीय जहाज से लिया गया होगा। मलबे की दूसरी कलाकृतियां भी इसी ओर इशारा करती है, कि जहाज चोरी के सामान से लदा एक समुद्री डाकुओं वाला जहाज रहा होगा। इस पर बेल्जियम या जर्मनी में बनी कांच की शराब की बोतलों और ओटोमन तुर्की में बनी चाय भी बरामद किए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
World pirate ship found in mediterranean sea with cannons and tankers found
भूमध्य सागर में मिला समुद्री लुटेरों के जहाज का मलबा - फोटो : istock
फ्लोरिडा स्थित कंपनी ओडिसी मरीन एक्सप्लोरेशन (ओएमई) ने इस 45 फीट लंबे जहाज को खोजा है। ओएमई टीम ने बीते कुछ वर्षों में करीब 300 से भी अधिक जहाजों के मलबे की खोज की है। लेकिन यह जहाज क्षेत्र में पाया गया पहला बार्बरी समुद्री डाकू जहाज बताया जा रहा है। जहाज में चार बड़ी तोप, भारी मात्रा में कस्तूरी और 10 घूमने वाली बंदूक भी मिली है।
 
विज्ञापन
World pirate ship found in mediterranean sea with cannons and tankers found
shipभूमध्य सागर में मिला समुद्री लुटेरों के जहाज का मलबा - फोटो : istock
खोजी दल एवं शोधकर्ता फिल्हाल इस बात का पता नहीं लगा सके हैं कि यह जहाज कितने समय तक सेवा में था, लेकिन उनका मानना है कि ये जहाज 17वीं या 18वीं शताब्दी में एक तूफान के दौरान डूब गया था। दरअसल इस मलबे में मिले मिट्टी के बर्तनों में और 18वीं शताब्दी के चीनी मिट्टी के बर्तनों में समानताएं पाई गई हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed