फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मैं न तो ठंडा था और न गर्म' क्या वो मौत का आगोश था?

Fri, 27 Apr 2018 10:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Fri, 27 Apr 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
know what comes after death
- फोटो : getty images

जिंदगी के अंत को लेकर लोगों के मन में जिज्ञासा रहती है कि मरने के बाद किया  होगा। मौत हर इंसान की जिंदगी का सच है और लोग मरने से भी डरते हैं। तमाम वैज्ञानिक और तकनीक के विकास के बाद भी आजतक मौत का रहस्य नहीं सुलझ पाया है।



पर कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें मृत घोषित कर दिया गया लेकिन बाद में वे जिंदा हो गए। ऐसे ही कुछ लोगों ने रेडिट.कॉम से अपने अनुभव साझा किए हैं और बताया कि मरने के बाद क्या होता है?

क्या है मौत के बाद, मौत के मुंह से लौटे इन लोगोंं ने बताया

know what comes after death
- फोटो : mirrord

पांच साल पहले एक व्यक्ति की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई थी। उसे मृत घोषित कर दिया गया लेकिन कुछ मिनट बाद वह जिंदा हो गया। उसने बताया आंखें बंद होने के बाद जब मेरी आंख एक स्पेस जैसी जगह में खुली वहां पर न तो तारे थे और न ही रोशनी।

मैं न तो गर्म था और न ही ठंडा। थकान और भूख भी नहीं लग रही थी। वहां काफी शांति थी, मुझे पता था कि पास में रोशनी है मगर मैं जाने नहीं पा रहा था। मैं अपनी जिंदगी के बारे में सोचने लगा यह कोई मोंटाज नहीं था। मुझे लगा मैं आलस्य में किताब उलट-पलट रहा हूं और टुकड़े यहां वहां पड़े हैं।

उन्होंने कहा यह जो कुछ भी मेरे साथ हुआ इससे मेरा नजरिया कुछ चीजों के प्रति बिलकुल बदल गया। मुझे अभी भी मरने से डर लगता है लेकिन अब मैं इस बारे में चिंता नहीं करता कि मरने के बाद क्या होगा।'

क्या है मौत के बाद, मौत के मुंह से लौटे इन लोगोंं ने बताया

know what comes after death
- फोटो : mirror

एक व्यक्ति मोटरसाइकल से गिर गया उसे जब अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पर बाद में जब वह जिंदा हुआ तो उसने बताया सड़क किनारे जब एम्बुलेंस के आने से पहले गिरा हुआ था तो एक व्यक्ति उसे बुला रहा था। उन्होंने बताया  थोड़ी देर में सब काला हो गया और शांति हर जगह थी।

मुझे किसी के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। जब मेरे मरने के बाद आंख खुली तो मैने देखा मेरा भाई मेरे बराबर में उकडूं बैठा है यह मेरे लिए अजीब था क्योंकि मेरे  भाई की कई सालों पहले मौत हो चुकी है। काश में आपको और बातें बता सकता लकिन मुझे इससे ज्यादा कुछ याद नहीं आ रहा है। एक्सीडेंट की वजह से मेरी याददाश्त भी कमजोर हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मौत के बाद, मौत के मुंह से लौटे इन लोगोंं ने बताया

know what comes after death
- फोटो : mirror

एक व्यक्ति ने जिंदा होने के बाद बताया उसे ऐसा लगा रहा था जेसे कोई उसे धीरे-धीरे सोख रहा है। जैसे कोई पानी खींच रहा हो। एक समय तो ऐसा आया मैं गार्डन में था। यहां फूल नहीं थे सिर्फ धूल थी और विचित्र घास थी।

एक प्लेग्राउंड भी था और दो बच्चे इसमें दौड़ रहे थे। इस अहसास को व्यक्त करना मुश्किल है लेकिन मुझे पता नहीं था कि मैं यहां रहना चाहती हूं या नहीं।लेकिन मैं वापस आने के प्रयास करती रही। यह सब अहसास मुझे तब हुआ जब मेरा दिल 6 मिनट के लिए धड़कना बंद हो गया था।

विज्ञापन

क्या है मौत के बाद, मौत के मुंह से लौटे इन लोगोंं ने बताया

know what comes after death
- फोटो : getty images

एक टीनेजर की कई महीनों से कैमोथेरेपी चल रही थी और एक दिन अचानक उसकी नाक से अनियंत्रित खून बहने लगा। इसके बाद उस किशोर को मेडिकली मृत घोषित कर दिया गया। उसने बताया मुझे ऐसा लगा जैसे किसी ने आपकी अलार्म घड़ी पर हाथ रखकर बंद कर दिया हो। मुझे इसके बाद ऐसा लगा जैसे नींद में हम झपकी लेते हैं और जाद जाते हैं यह बहुत ही खूबसूरत अहसास था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed