{"_id":"5ae1babe4f1c1b66098b6a1d","slug":"kim-jong-un-will-walk-across-border-for-summit-to-meet-with-moon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति से वार्ता के लिए पैदल ही बॉर्डर पार करेगा सनकी तानाशाह किम जोंग","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति से वार्ता के लिए पैदल ही बॉर्डर पार करेगा सनकी तानाशाह किम जोंग
Thu, 26 Apr 2018 06:05 PM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, सियोल, दक्षिण कोरिया
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, सियोल, दक्षिण कोरिया
Updated Thu, 26 Apr 2018 06:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन शुक्रवार को ऐतिहासिक अंतर-कोरियाई सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पैदल ही सीमा पार करेंगे। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक किम जोंग दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जेई-इन से दोनों कोरियाई देशों को विभाजित करने वाली सैन्य सीमांकन रेखा (एमडीएल) पर सुबह 9.30 बजे यह मुलाकात करेंगे।
2 of 5
शुक्रवार को किम उत्तर व दक्षिण कोरिया को विभाजित करने वाले सीमावर्ती पनमुंजोम गांव के बीच मौजूद ब्लू पवेलियन्स के एक तंग गलियारे से होते हुए सीमा पार करेंगे। इसके बाद दोनों नेताओं को सम्मेलन स्थल जाते समय गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।
3 of 5
किम जोंग 1950-53 में कोरियाई युद्ध के बाद दक्षिण कोरिया जाने वाले पहले उत्तर कोरियाई नेता होंगे। उनके साथ नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में उत्तर कोरिया के मानद अध्यक्ष किम योंग-नैम, विदेश मंत्री री योंग-हो और किम की बहन किम यो-जोंग भी शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सियोल प्रवक्ता के मुताबिक, सम्मेलन के सुबह के सत्र के बाद दोनों नेता एक पौधरोपण से पहले अलग-अलग लंच करेंगे। इसके बाद दोनों के बीच अनौपचारिक वार्ता होगी और अंत में एक समझौते पर दस्तखत के बाद जो घोषणा होगी, उसे 'पनमुंजोम घोषणा' कहा जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
शाम के भोजन में किम जोंग की पत्नी री सोल-जू के भी हिस्सा लेने की उम्मीद है। इसके बाद विदाई समारोह के साथ सम्मेलन खत्म होगा। कोरियाई प्रायद्वीप में शांति के लिए इस बैठक पर पूरी दुनिया की निगाह है, क्योंकि इसके बाद किम और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की शिखर वार्ता का रास्ता साफ होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।