फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीने से रोका तो पियक्कड़ों ने बना लिया खुद का 'आइलैंड', देखती रह गई दुनिया

Wed, 03 Jan 2018 10:10 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Wed, 03 Jan 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
These Drinkers Make Their Own Island after Alcohol Ban
According to alcoholics, their island was in "international waters" - फोटो : DAVID SAUNDERS
बहुत से लोगों के लिए नए साल का मतलब पार्टी और पार्टी का मतलब शराब होता है। ऐसे में अगर सरकार शराब पर रोक लगा दे तो आप क्या करेंगे? न्यूज़ीलैंड के कुछ लोगों ने इसका दिलचस्प तोड़ निकाला। 


 
These Drinkers Make Their Own Island after Alcohol Ban
mini-island
न्यूज़ीलैंड के कोरोमंडल प्रायद्वीप में नए साल के दौरान सार्वजनिक जगहों में शराब पीने पर रोक लगा दी गई थी। ऐसे में वहां कुछ दोस्तों ने ऐसा एक रास्ता निकाला जिससे नए साल की पार्टी भी हो जाए और क़ानून भी न टूटे। शराब बंदी से बचने के लिए दोस्तों के उस समूह ने अपना ख़ुद का एक टापू बना लिया जहां बिना डरे, जी भरकर शराब पी जा सके।
These Drinkers Make Their Own Island after Alcohol Ban
demo
ख़बरों के मुताबिक़, रविवार दोपहर जब ताइरुआ नदी में पानी का बहाव हल्का था तब उन्होंने उसके मुहाने पर रेत का एक टीला बनाया। इसके बाद टापू पर एक पिकनिक टेबल लगाया गया और दारू ठंडी रखने के लिए कूलर लाया गया। इसी के साथ ये दोस्त "अंतरराष्ट्रीय पानी" में पहुंच गए जहां कोरोमंडल की शराबबंदी लागू नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
These Drinkers Make Their Own Island after Alcohol Ban
demo
सोमवार तक बना रहा मिनी आइलैंड
दोस्तों के इस समूह ने पूरी रात अपने आइलैंड पर शराब पीते हुए बिताई और आतिशबाज़ी का नज़ारा देखते हुए वहीं से नए साल का स्वागत किया। उनका ये मिनी आइलैंड सोमवार तक बना रहा।

 
विज्ञापन
These Drinkers Make Their Own Island after Alcohol Ban
demo
शराब पर लगी पाबंदी का उल्लंघन करने पर गिरफ़्तारी या 180 डॉलर का जुर्माने का प्रावधान है लेकिन कोरोमंडल के प्रशासन ने इस घटना को मज़ाक के तौर पर लिया है। स्थानीय पुलिस कमांडर इंस्पेक्टर जॉन कैली ने कहा, "यह एक रचनात्मक सोच थी।" फ़ेसबुक के एक स्थानीय ग्रुप ताइरुआ चिटचैट पर टापू के फ़ोटो डालने वाले डेविड सॉन्डर्स ने कहा कि, "न्यूज़ीलैंड के कुछ लोगों को मज़ा करते हुए देखकर अच्छा लगा।"
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed