{"_id":"5a7304664f1c1b8e268b7a18","slug":"these-are-the-worlds-most-unique-house-see-in-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं दुनिया के सबसे अजीबोगरीब आशियाने, कोई लगे 'अंडाघर' तो कोई खड़ा 'उल्टा सिर'","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
ये हैं दुनिया के सबसे अजीबोगरीब आशियाने, कोई लगे 'अंडाघर' तो कोई खड़ा 'उल्टा सिर'
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Feb 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
DEMO
कोई भी घर सिर्फ रहने की जगह मात्र नहीं होता बल्कि ये उसे बनाने वाले के सपनों का आशियाना भी होता है। फिर घर चाहे छोटा हो या बड़ा मगर उसमें रहने वाला अपने घर को सबसे बेहतर बनाना चाहता है। इसी कोशिश में कुछ लोगों ने अपनी क्रिएटिविटी के साथ दुनिया के सबसे बेहतरीन और अनूठे घर बनाएं हैं जिन्हें देख कर आप दंग रह जाएंगे। इन्हें देख शायद फिर जहन में ये सवाल भी उठे कि किसी को ऐसा आइडिया भी आ सकता है क्या..?
HELOID HOUSE
'द हेलॉइड, फ्रांस' को देखकर आप हैरान रह गए न... दरअसल, ये बायोक्लाइमेट घर है। इस घर की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह गर्मी के दिनों में ये ठंडा और ठण्ड के दिनों में गर्म रहता है।
इसे बनाने वाले शख्स का नाम एरिक वेस्सर बताया जाता है। इस घर में सौर ऊर्जा का पूरी तरह से इस्तेमाल किया जाता है।
इसे बनाने वाले शख्स का नाम एरिक वेस्सर बताया जाता है। इस घर में सौर ऊर्जा का पूरी तरह से इस्तेमाल किया जाता है।
THE BROONS HOUSE
इस स्लाइड में जो घर आप देख रहे हैं इसका नाम है द ब्रून्स हाउस। यह स्कॉटलैंड में स्थापित है। इस रहस्यमयी घर को पानी और हरियाली से घिरे होने के चलते बेहद खास माना जाता है। देखने पर लगता है मानों प्रकृति ने खुद इसका निर्माण किया है।
अब ऐसे घर में आखिर कौन रहना नहीं चाहेगा? देखने में भले ही बहुत छोटा सा घर है लेकिन है बड़ा खूबसूरत। एक और बात, यहां रहने वाले को थोड़ी हिम्मत भी दिखानी होगी। हो सकता है आपको तैरना न आता हो और पानी के बीचों-बीच बसे इस घर में आप खुद को कैद महसूस करने लगे। इसलिए कहा जाता है कि यहां रहने के लिए मजबूत जिगर वाला इंसान चाहिए।

अब बारी है 'अंडाघर' की। सुनकर अटपटा लगा न... दरअसल 'द एक्सबरी एग' नामक एक घर इस दुनिया में है जो अंडाकार बना हुआ है। देखने में बड़ा खूबसूरत है।
इस घर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पानी पर तैर सकता है, इसलिए इस घर की मदद से आप प्रकृति का पूरा मजा लूट सकते हैं।
इस घर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पानी पर तैर सकता है, इसलिए इस घर की मदद से आप प्रकृति का पूरा मजा लूट सकते हैं।
विज्ञापन
DEMO
मैक्सिको में 'जाइंट सीशैल हाउस' जो बाहर लगे रंग-बिरंगे कांच की वजह से इसके अंदर इंद्रधनुष जैसी लाइट बिखेरता है, बेहद मनमोहक छटा बिखेर कर देखने वालों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह घर 2006 में जेवियर सेनसन नामक शख्स ने बनाया था।