फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां बन रही है 'बुर्ज खलीफा' से भी दोगुनी लंबी इमारत, बिल्डिंग देख चकरा जाएगा सिर

Tue, 27 Mar 2018 08:58 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Mar 2018 08:58 AM IST
विज्ञापन
The worlds longest building set to be here since 2019
The Big Bend
साल 2010 की बात है जब 'बुर्ज खलीफा' का निर्माण कर दुबई ने दुनिया की सबसे ऊंची इमारत का खिताब अपने नाम किया। उस समय पूरा संसार इंजीनियरिंग के इस नायाब नमूने को देखकर हैरान रह गया। इसके बाद कई और देशों ने ऐसी कोशिश की लेकिन आठ साल बीतने के बाद भी कोई दूसरा देश ऐसा नहीं कर सका। 
The worlds longest building set to be here since 2019
the big bend
लेकिन आने वाले समय में इसकी जगह कोई और इमारत होगी। इस बात से इंकार भी नहीं किया जा सकता। जी हां, न्यूयॉर्क में अब दुनिया की सबसे लंबी इमारत बन रही है। यहां के इंजीनियरों ने ऐसा दिमाग लगाया है कि आप भी जानकर हैरान रह जाएगें।

दरअसल, बुर्ज खलीफा इमारत की ऊंचाई 828 मीटर है। इस इमारत के बनने के बाद जब अन्य देश इससे भी ऊंची इमारत बनाने की सोंचने लगे तो उस समय कई एक्सपर्ट्स की तरफ से कही गई ये बातें भी सामने आई कि अगर इससे ऊंची इमारत बनाते हैं तो यह खतरे से खाली नहीं होगा।

 
The worlds longest building set to be here since 2019
The Big Bend
यह चेताया गया कि इतनी ऊंचाई तक बिल्डिंग बनाने के लिए भारी-भरकम सामान व बिल्डिंग मटेरियल कैसे इतनी ऊंचाई तक ले जाया जाएगा। दरअसल, ज्यादा ऊंचाई होने पर हवा का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे हालात में लेबर के लिए काम कर पाना भी मुश्किल होता है।

लेकिन इन सारी मुश्किलों से पार पाने के लिए अमेरिका के इंजीनियरों ने अपना दिमाग लगाया और ऐसा मॉडल तैयार किया। इंजीनियरों ने इस बिल्डिंग का जो स्ट्रक्चर तैयार किया है उसे देखकर आप भी चक्कर खा जाएंगे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
The worlds longest building set to be here since 2019
The Big Bend
बिल्डिंग का आकार U-शेप का होगा। यह इमारत न्यूर्याक के 'मैनहट्न' में होगी। इसका नाम 'The Big Bend' होगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह इमारत 2019 तक बन कर तैयार हो जाएगी। फिलहाल इसका डिजाइन पूरी तरह से बनाया जा चुका है। 

दुनिया की सबसे लंबी इस बिल्डिंग में कई ऐसे एलिवेटर भी लगाए जाएंगे, जो घुमावदार हिस्से पर आसानी से काम कर सकेंगे। सबसे खास बात तो यह है कि ये बिल्कुल झूले के आकार में होंगे।
 
विज्ञापन
The worlds longest building set to be here since 2019
The Big Bend
इसे बनाने की जिम्मेदारी भी विश्व विख्यात Oiio स्टूडियो को दी गई है। इसमें दुनिया की एक से बढ़कर एक बिल्डिंग डिजाइन की हैं। 

दुनिया के सामने एक मिसाल के तौर पर पेश होगी ये इमारत
पहले इस इमारत को दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बनाने की योजना थी लेकिन कानूनी अड़चनों की वजह से इसे परमीशन नहीं मिल सकी, जिसके बाद इसे दुनिया की सबसे लंबी इमारत का रूप दिए जाने का प्लान तैयार किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed