{"_id":"59e4547e4f1c1b68678b607f","slug":"man-requests-to-chef-to-making-food-spicy-he-did-this-to-him","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शेफ ने खाने के ऑर्डर को लिया इतना सीरियसली, बिल देखकर ग्राहक हो गया बेहोश ","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
शेफ ने खाने के ऑर्डर को लिया इतना सीरियसली, बिल देखकर ग्राहक हो गया बेहोश
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
Updated Mon, 16 Oct 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
फ्लोरिडा के जैकनविले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां पर एक स्पाइसी फूड लवर ने अपने ऑफिस के नजदीकी रेस्तरां जाकर अपने पसंदीदा खाने का टेकअवे ऑर्डर किया। उसने रेस्टोरेंट कर्मी से अनुरोध करते हुए कहा कि उसे मसालेदार खाना पसंद है, इसलिए खाना थोड़ा स्पाइसी तैयार करें लेकिन जब यह ऑर्डर उसके पास पहुंचा तो वह इसका स्वाद चखकर हैरान रह गया...
ऐसा क्या हुआ था। दरअसल, शैफ ने युवक का ऑर्डर कुछ ज्यादा ही सीरियस ले लिया और उसी अंदाज में फिर इसे तैयार भी किया। बता दें लॉगन डॉन नामक इस व्यक्ति ने 'pad thai' का ऑर्डर किया था। लॉगन को एशियाई खाना बेहद पंसद है।

'pad thai' खाना चाहता था मिला ये...
demo
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 'pad thai' एशियाई फूड है। यह खाना मसालेदार और तीखा होता है। इसलिए लॉगन ने खाना ऑर्डर करते समय ही रेस्टोरेंट कर्मी को ये सुनिश्चित करा दिया था कि उसे खाना तीखा व मसालेदार चाहिए। लेकिन उसे क्या पता था कि उसे ये ऑर्डर इतना मंहगा पड़ जाएगा।
दरअसल, शैफ ने लॉगन के ऑर्डर किए खाने में बेहद ज्यादा मिर्च-मसाला भर दिया। बता दें फलोरिडा में टेकअवे ऑर्डर करनेवालों को उनके खाने का स्वाद ऑर्डर ले जाने से पहले चखाया जाता है। लेकिन यहां लॉगन जो स्वाद चखने वाले थे शायद वो अब उन्हें उम्रभर याद रहने वाला था। हुआ ये कि जब लॉगन ने अपने खाने का स्वॉद चखा तो उसकी जुबान जल गई।

देखा बिल तो उड़ गए तोते...
खाने के ऑर्डर की रिसिप्ट
- फोटो : Reddit
इस पर लॉगन को लगा कि शेफ से शायद कोई गलती हुई है। उसे लगा यह उसका ऑर्डर नहीं है। लेकिन जब उसने काउंटर से मिला बिल देखा तो यह तो पक्का हो गया था कि ये उसी का ऑर्डर है। लेकिन वह बिल देखकर और अधिक हैरान हो गया।
बिल रिसिप्ट पर ऊपर से नीचे तक कुल 17 बार 'spicy' लिखा था। साथ ही ये भी लिखा था कि "उसे अपने पैदा होने पर अफसोस होना चाहिए। ये पढ़कर लॉगन ने ऑर्डर लेने से साफ इंकार कर दिया। इस संबंध में उसने रेस्तरां के मालिक से भी बात की लेकिन इसका कोई हल नहीं निकला। आखिर में लॉगन को निराश होकर लौटना पड़ गया।