{"_id":"5a4c74894f1c1b273c8b479d","slug":"man-kept-ex-girlfriend-gift-unopened-from-47-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"47 साल से नहीं खोला गर्लफ्रेंड का दिया हुआ गिफ्ट, वजह जानकर रह जाएंगे दंग ","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
47 साल से नहीं खोला गर्लफ्रेंड का दिया हुआ गिफ्ट, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
बिजार डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
demo
क्या आप यकीन करेंगे कि एक शख्स ने अपनी एक्सगर्लफ्रेंड के गिफ्ट को 47 साल तक संभाले रखा है। सबसे खास बात तो ये हैं कि इस आदमी ने अब तक इस गिफ्ट को खोल करके नहीं देखा है।
gift
रिलेशनशिप में यह मामला अपने आपमें बेहद अनोखा समझा जा रहा है। सभी जानते हैं कि कपल्स का एक-दूसरे को उपहार देना लाजमी है। लेकिन इतने दिनों तक अपने पार्टनर के गिफ्ट को सालों-साल संभालकर रखा जाए ये कहां तक संभव हैं..? मगर इस शख्स ने ऐसा किया है। लेकिन जब आप इसके पीछे की वजह जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे। चलिए बताते हैं...
gift
टॉरंटो के रहनेवाले एड्रिअन पीअर्स नाम के व्यक्ति ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के गिफ्ट को 47 सालों से नहीं खोला। बताते हैं कि एड्रिअन जब 17 साल के थे तो उनकी गर्लफ्रेंड विक्की ने उनसे ब्रेकअप कर लिया था। ब्रेकअप के वक्त विक्की ने एड्रिअन को एक तोहफा दिया था जिसे उन्होंने आज तक जस का तस रखा है। काफी भारी मन के साथ घर लाए इस तोहफे को खोलने की उन्होंने कभी हिम्मत नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Adrian
दरअसल, उन्होंने ये गिफ्ट क्रिसमस ट्री के नीचे रख दिया और अपने परिवारवालों के लोगों को भी कह दिया कि वह इस गिफ्ट को कभी नहीं खोलना चाहते। एड्रिअन आज भी अपने फैसले पर कायम हैं और 47 साल पहले मिले इस गिफ्ट को आज तक नहीं खोला है।
विज्ञापन
demo
आज भी एड्रिअन कभी-कभी उस गिफ्ट उठाकर देख लेते हैं लेकिन उसे खोलने के बारे में कभी नहीं सोचते। ऐसा कर पाने में उनकी हिम्मत जवाब दे जाती है। एड्रिअन ने ब्रेकअप के बाद अपनी गर्लफ्रेंड को खोजने की कोशिश भी की लेकिन वह उन्हें नहीं मिल पाई।