{"_id":"59bcfd2b4f1c1b20688b4e59","slug":"barnacle-is-new-tool-to-teach-lesson-for-wrong-vehicle-parking","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार पर दिख जाए यह पीली चीज, तो समझो मामला गड़बड़ है","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
कार पर दिख जाए यह पीली चीज, तो समझो मामला गड़बड़ है
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Sat, 16 Sep 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
Barnacle
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलत पार्किंग करने वालों से सिर्फ लोग ही नहीं ट्रैफिक पुलिस भी परेशान रहती है। आए दिन इसे लेकर हादसे और झगड़े होते रहते हैं। 'नो पार्किंग' एरिया से गाड़ी को हटाने में भी काफी वक्त और पैसा बर्बाद हो जाता है। लेकिन अब एक ऐसी चीज का आविष्कार किया गया है जिससे गलत पार्किंग वालों के लिए न सिर्फ बचना मुश्किल होगा, बल्कि शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ सकती है।
Barnacle
- फोटो : Facebook
इस वस्तु का नाम है बार्नैकल। अमेरिका स्थित 'आइडियाज दैट स्टिक' नाम के फर्म ने इसका इजाद किया है।
पढ़ें: टीचर को गलत साबित करने चले थे मंत्री जी, खुद का उड़वा लिया मजाक
पढ़ें: टीचर को गलत साबित करने चले थे मंत्री जी, खुद का उड़वा लिया मजाक
Barnacle
- फोटो : Facebook
प्लास्टिक से बने इस बोर्ड को नो-पार्किंग एरिया में खड़ी गाड़ी के सामने वाले शीशे (विंड शील्ड) पर लगा दिया जाता है। इसके रहते ड्राइवर को सामने कुछ दिखेगा नहीं। लिहाजा, वह ड्राइव ही नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Barnacle
- फोटो : Facebook
इसे खुद ब खुद हटाना भी मुश्किल है। जैसे ही कोई इसके साथ जोर-जबरदस्ती करेगा तेज अलार्म बजने लगेगा। जब तक ऑपरेटर आपको कोड न बता दे, इसे यहां से हटा नहीं पाएंगे। कोड आपको पुलिसवाले देंगे। यानी जब तक आपका पर्चा काट न जाए, आपका यह बोर्ड न तो हटेगा, न ही आपकी गाड़ी मूव होगी।
विज्ञापन
Barnacle
- फोटो : Facebook
हालांकि, अभी इसका इस्तेमाल भारत में नहीं हो रहा। लेकिन कार बूट से तो यह बेहतर विकल्प ही होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि आप फोन करके भी कोड हासिल कर सकते हैं और खुद ब खुद बार्नैकल को हटा सकते हैं। वैसे आमतौर पर हमारे यहां आज भी नो पार्किंग में खड़ी चमचमाती गाड़ियों को घसीटकर थाने ले जाने का रिवाज है। देखते हैं कब 'सबक सिखाने' का यह बार्नैकल जैसा सोफिस्टिकेटेड तरीका हमारे देश में लैंड करता है।