फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 8 ठगों के कारनामे जानकर चकरा जाएगा दिमाग, ताजमहल और लालकिले तक को कर चुके हैं नीलाम

Sat, 10 Nov 2018 12:28 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Nov 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
8 famous thugs of all over world who sold up to taj mahal and red fort

दुनिया में ठगों की कोई कमी नहीं है। एक से बढ़कर ठग होते हैं, जो दुनिया को अपने दिमाग से चूना लगाते हैं। कुछ तो ऐसे भी हैं, जिन्होंने खुद की प्रॉपर्टी बताकर सरकारी इमारतों तक को बेच दिया। इन ठगों ने अमेरिका के प्रसिद्ध 'स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी', ताजमहल और लालकिले तक को नहीं छोड़ा। उन्होंने इन ऐतिहासिक इमारतों को भी अपने 'हुनर' से बेच दिया। हम ऐसे ही दुनिया के कुछ ऐसे ठगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी चिपड़ी-चुपड़ी बातों से लोगों को करोड़ों-अरबों का चूना लगाया। इनमें कुछ भारतीय भी शामिल हैं। 

8 famous thugs of all over world who sold up to taj mahal and red fort

अमेरिका का रहने वाला फ्रेंक एबग्नेल एक ऐसा ठग था, जिसने बैंक के चेकों में हेराफेरी कर कई लोगों को अपना शिकार बनाया और उनसे करोड़ों रुपये ऐंठे। कहा जाता है कि फ्रेंक किसी की भी हूबहू सिग्नेचर कर सकता था। उसने अपने इसी काबिलियत का फायदा उठाते हुए दुनिया के कुल 26 देशों में लोगों को ठगा और बैंकों को भी अपना शिकार बनाया। हालांकि बाद में उसे पकड़ लिया गया और जेल में बंद कर दिया गया। 

8 famous thugs of all over world who sold up to taj mahal and red fort

चार्ल्स पोंजी मूलरूप से इटली का रहने वाला था, लेकिन उसने अपनी पूरी जिंदगी अमेरिका और कनाडा के लोगों को ठगा। उसने दुनियाभर के निवेशकों को इनवेस्टमेंट स्कीम के नाम पर चूना लगाया। कहा जाता है कि चार्ल्स पोंजी के नाम पर ही लोगों को ठगने वाली इनवेस्टमेंट स्कीम का नाम पोंजी स्कीम पड़ा। उसने एक ही दिन में 20 लाख डॉलर की ठगी की थी। ये एक रिकॉर्ड ही है। चार्ल्स कई बार पुलिस की पकड़ में भी आया, लेकिन वो हर बार किसी न किसी तरह जल्दी छूट जाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
8 famous thugs of all over world who sold up to taj mahal and red fort

जॉर्ज सी पार्कर दुनिया के मशहूर ठगों में से एक था। उसने अमेरिका की कई सरकारी इमारतों तक को बेच दिया था। कहा जाता है कि उसने स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, ग्रांट का मकबरा, मेडिसन स्क्वॉयर गार्डन, ब्रुकलिन ब्रिज और मेट्रोपॉलिटन ऑर्ट म्यूजियम तक को लोगों को बेच दिया था। वो हर बार पुलिस को चकमा देकर भाग जाता था, लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उम्रकैद की सजा सुनाई गई। हालांकि बाद में जेल में ही उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
8 famous thugs of all over world who sold up to taj mahal and red fort

नटवरलाल यानी मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव को भारत का सबसे बड़ा ठग माना जाता है। उसने लोगों को ऐसा बेवकूफ बनाया था कि उन्हें ताजमहल, संसद भवन और लालकिले तक को बेच दिया था और उनसे करोड़ों रुपये ऐंठे थे। वो कई बार गिरफ्तार भी हुआ, लेकिन हर बार वो पुलिस को चकमा देकर भाग जाता था। आखिरी बार उसे 1996 में देखा गया था, लेकिन उसके बाद वो कहां चला गया, किसी को नहीं पता।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed