Most Dangerous Poison in World: सबसे खतरनाक जहर का नाम सनते ही सबसे पहले हमारे दिमाग में सायनाइड का नामा आता है। सायनाइड बेहद खतरनाक जहर है, लेकिन इससे अभी एक खतरनाक जहर है। इस जहर का नाम पोलोनियम 210 है। हालांकि, इसके बारे में बेहद काम लोग जानते होंगे। कहा जाता है कि इसके सिर्फ एक ग्राम से ही हजारों लोगों को मौत हो सकती है। इसकी वजह से इसे दुनिया का सबसे खतरनाक जहर माना जाता है। यह शरीर में प्रवेश करते ही रेडिएशन से शरीर के आंतरिक अंगों, डीएनए और इम्यून सिस्टम को इतनी तेजी से बदलता है कि पल भर में इंसान की जान चली जाती है। आइए जानते हैं कि आखिर पोलोनियम 210 क्या है और इसकी खोज किसने की थी?
दरअसल, पोलोनियम 210 एक रेडियोएक्टिव तत्व है। इससे निकलने वाला रेडिएशन इंसान के शरीर के अंदरूनी अंगों के साथ-साथ डीएनए और इम्यून सिस्टम को भी तेजी से तबाह कर सकता है। किसी मृत शरीर में इसकी मौजूदगी का पता लगाना भी बेहद ही मुश्किल होता है। सबसे बड़ी बात यह है कि भारत में तो इस जहर की जांच भी मुमकिन ही नहीं है।
2 of 5
दुनिया का सबसे खतरनाक जहर, सिर्फ एक ग्राम से ही हो सकती है हजारों लोगों की मौत
- फोटो : Adobe Stock
मशहूर भौतिकविद और रसायनशास्त्री मैरी क्यूरी ने साल 1898 में पोलोनियम-210 की खोज की थी। मैरी क्यूरी को रसायन विज्ञान के क्षेत्र में रेडियम के शुद्धीकरण (आइसोलेशन ऑफ प्योर रेडियम) के लिए रसायन शास्त्र का नोबेल पुरस्कार भी दिया गया था। इसके अलावा उन्हें रेडियोएक्टिविटी की खोज के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार भी मिला था। वैसे पोलोनियम का नाम पहले रेडियम एफ रखा गया था, लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया।
3 of 5
दुनिया का सबसे खतरनाक जहर, सिर्फ एक ग्राम से ही हो सकती है हजारों लोगों की मौत
- फोटो : Adobe Stock
वैज्ञानिकों के मुताबिक, पोलोनियम-210 अगर नमक के छोटे कण जितना भी इंसान के शरीर में चला जाए तो पल भर में उसकी जान जा सकती है। इसे पहचानना बहुत मुश्किल है, क्योंकि अगर इसे खाने में मिला दिया जाए तो इसके स्वाद का पता ही नहीं चल पाता।
Viral Video: दो बाइक सवारों ने खुलेआम की कूलर की चोरी, वीडियो देख लोग बोले- भाई पेमेंट घर जाकर करेगा
4 of 5
दुनिया का सबसे खतरनाक जहर, सिर्फ एक ग्राम से ही हो सकती है हजारों लोगों की मौत
- फोटो : Adobe Stock
कहा जाता है कि पोलोनियम जहर की पहली शिकार इसकी खोजकर्ता मैरी क्यूरी की बेटी ईरीन ज्यूलियट क्यूरी थी, जिसने इसका एक छोटा सा कण खा लिया था। इसकी वजह से उनकी तुरंत ही मौत हो गई थी।
Zara Hatke: भारत के इस शहर में प्याज है बैन, न खेतों में उगता है और न ही बाजार में मिलता है, क्या है वजह
5 of 5
दुनिया का सबसे खतरनाक जहर, सिर्फ एक ग्राम से ही हो सकती है हजारों लोगों की मौत
- फोटो : Adobe Stock
इसके अलावा माना जाता है कि इस्त्राइल के सबसे बड़े दुश्मन माने जाने वाले फिलिस्तीनी नेता यासिर अराफात की मौत भी इसी जहर से हुई थी। इसकी जांच के लिए उनके शव को दफनाने के कई साल बाद कब्र से निकाला गया था। स्विट्जरलैंड के वैज्ञानिकों ने यह दावा किया कि उनके शव के अवशेषों में रेडियोधर्मी पोलोनियम-210 मिला था।