अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पड़ोसियों को खुश करने के लिए घर की दीवारों पर अलग-अलग तरह की स्माइली पेंट करवाई, लेकिन अब इसी के कारण उसका पड़ोसियों से विवाद हो गया है।
महिला ने घर की दीवार पर बनवाई इमोजी, पड़ोसन बोली- मुझे चिढ़ाने के लिए ऐसा किया है
कैथरीन कीड नामक महिला का कहना है कि उसने अपने घर को रंग-बिरंगा बनवाया है, ताकि तनाव के माहौल में भी उसके पड़ोसी खुश रहें। उसका कहना है कि उसके पड़ोसी हमेशा थके हुए और दुखी दिखाई देते हैं और दूसरों के मामले में तांकझांक भी करते रहते हैं। इसलिए उसने दीवारों पर इमोजी बनवाई है, ताकि पड़ोसी उसे देखकर खुश रहें। हालांकि पड़ोसी इससे खुश नहीं हैं।
कैथरीन के पड़ोस में रहने वाली महिला सुसेन विलैंड का कहना है कि कुछ समय पहले उसका कैथरीन के साथ किसी बात पर झगड़ा हुआ था और उसने उसे चिढ़ाने के लिए अपने घर की दीवारों पर इमोजी बनवाई है। सुसेन का कहना है कि एक इमोजी मुंह पर लगाम लगाने का इशारा कर रही है तो दूसरी इमोजी मजाक उड़ाने का। इसके मायने नकरात्मक हैं।
सुसेन का कहना है कि उसने जब से कैथरीन के घर की दीवारों पर बनी इमोजी को देखा है, तब से उसने अपने घर के परदे नहीं हटाए हैं, क्योंकि वो उन्हें अच्छा नहीं लगता है।
THE EMOJI HOUSE 🤐🤪 🎨 @ztheart @thegoneman #TheEmojiHouse
A post shared by GUTTA GONE (@thegoneman) on