फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला ने कुत्ते के साथ किया कुछ ऐसा, कटवाने पड़े हाथ-पैर

Sun, 04 Aug 2019 10:14 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 04 Aug 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
woman lost her hands and legs to an infection from dog kisses in Ohio USA
महिला ने गंवाए हाथ-पैर - फोटो : fox8.com

कुत्ते पालना आज लगभग हर किसी का शौक बन चुका है। चाहे अमीर हो या गरीब, हर किसी के घर में कोई न कोई पालतू कुत्ता आपको दिख जाएगा। कुछ ऐसा ही अमेरिका के ओहियो में रहने वाली एक महिला ने भी किया था। उसने भी बड़े शौक से एक जर्मन शेफर्ड कुत्ता पाला था, लेकिन उसी की वजह से अब महिला को अपने दोनों हाथ-पैर गंवाने पड़े हैं। 

woman lost her hands and legs to an infection from dog kisses in Ohio USA
महिला अपने पति के साथ - फोटो : GINA PREMIER

दरअसल, मैरी नाम की महिला, जो एक डॉग ट्रेनर है, अपने पति के साथ ट्रॉपिकल जंगलों में छुट्टियां मनाने गई थी। इस दौरान वो अचानक बेहोश हो गई, जिसके बाद उसके पति मैथ्यू ने आपातकालीन मदद मांगी और उसे ओहियो के कैंटन स्थित ऑल्टमैन अस्पताल में भर्ती कराया। 

woman lost her hands and legs to an infection from dog kisses in Ohio USA
महिला ने गंवाए हाथ-पैर - फोटो : fox8.com

नौ दिन तक आईसीयू में रहने के बाद जब महिला को होश आया तो वो अपने दोनों हाथ-पैर गंवा चुकी थी। डॉक्टरों ने बताया कि महिला की जान बचाने के लिए कुल आठ ऑपरेशन करने पड़े। साथ ही उसके हाथ-पैर भी काटने पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन
woman lost her hands and legs to an infection from dog kisses in Ohio USA
महिला ने गंवाए हाथ-पैर - फोटो : fox8.com

डॉक्टरों के मुताबिक, महिला को एक दुर्लभ बीमारी थी। उसकी त्वचा का रंग तेजी से बदल रहा था। त्वचा का रंग कभी बैंगनी हो जाता था तो कभी लाल हो जाता था। उसके बाद जहां-तहां खून के थक्के भी बन जाते थे। इस बीमारी को समझना कठिन था, लेकिन आखिरकार डॉक्टरों ने इसमें सफलता पा ही ली। 

विज्ञापन
woman lost her hands and legs to an infection from dog kisses in Ohio USA
जर्मन शेफर्ड कुत्ता - फोटो : fox8.com

दरअसल, महिला को अपने कुत्ते से संक्रमण (इंफेक्शन) हो गया था। वह कैपनोसाइटोफैगा कैनीमोरस नामक जीवाणु से संक्रमित थी। यह संक्रमण उसे अपने कुत्ते को किस करने के कारण हुआ था। यह घटना मई महीने की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला के इलाज में कुल लगभग 14 लाख रुपये खर्च हुए, तब जाकर उसकी जान बच पायी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed