फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब महिला के मुंह में घुस गया ये अजीब प्राणी फिर जो हुआ

Sun, 11 Aug 2019 03:31 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Sun, 11 Aug 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
woman hospitalized after posing photo with octopus
- फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसी घटनाएं व तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, जिसे देखकर आप हैरान हो सकते हैं। ऐसी ही एक घटना सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। एक महिला ऑक्टोपस के साथ खेल रही थी और उसे अपने मुंह पर रखकर फोटो खिंचवा रही थी। इसी दौरान ऑक्टोपस महिला के मुंह में चला गया, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई। 

woman hospitalized after posing photo with octopus
- फोटो : सोशल मीडिया

जेमी बिसगलिया नाम की महिला मछुआरों से मिलीं तो उसने एक ऑक्टोपस पकड़ रखा था। ऑक्टोपस को देखने के बाद वो खुद को तस्वीर लेने से रोक नहीं पाई। यह महिला वॉशिंगटन की रहने वाली है। दो अगस्त को वह मछली पकड़ने डर्बी के टैकोमा नैरो में थी और तभी उसे कॉन्टेस्ट के लिए ब्रेव तस्वीर लेने का मौका मिला। 

woman hospitalized after posing photo with octopus
- फोटो : सोशल मीडिया

महिला ने बताया कि डर्बी में एक फोटो कंपटीशन है, इसलिए वह ऑक्टोपस के साथ फोटो लेने के लिए पागल हो रही थी। साथ ही उन्होंने बताया कि अब उन्हें अपनी गलती का एहसास हो रहा है। महिला ने बताया कि ऑक्टोपस को जैसे ही मुंह पर रखा उसने चोंच को मेरी ठुड्डी में फंसा लिया था और फिर मुंह मरोड़ने लगा, जो काफी दर्दनाक था। इसके बाद ऑक्टोपस उनके मुंह में चला गया, जिसके कारण लगातार खून बहता रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
woman hospitalized after posing photo with octopus
- फोटो : सोशल मीडिया

ऑक्टोपस ने महिला को काटने के बाद उसके चेहरे पर जहर इंजेक्ट कर दिया था। ऑक्टोपस के काटने से होने वाले दर्द से अनजान महिला ने दो दिन तक मछली पकड़ना जारी रखी। असहनीय दर्द के कारण उसे अस्पताल भेज दिया गया। महिला ने बताया कि वह अभी असहनीय दर्द से गुजर रही हैं। 

विज्ञापन
woman hospitalized after posing photo with octopus
- फोटो : सोशल मीडिया

प्वाइंट डिफेन्स एक्वेरियम के प्रवक्ता ने बताया कि प्रशांत महासागर का लाल ऑक्टोपस का एक छोटा वर्जन है। उनके पास बहुत ही शक्तिशाली चोटियां होती हैं जो खुले केकड़ों, क्लैम और मसल्स को बड़ी ही आसानी से तोड़ सकते हैं। अपने शिकार को पंगु बनाने के ये अपने विष का उपयोग करते हैं। बिसगलिया की किस्मत अच्छी थी कि उसे ज्यादा चोट नहीं पहुंची। उनका कहना है कि इस अनुभव ने उन्हें एक बहुत महत्वपूर्ण सबक सिखाया है। उन्होंने कहा ये गलती वो वापस कभी नहीं दोहराएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed