{"_id":"5d4fe6708ebc3e6ced374dbe","slug":"shreyas-iyer-says-i-am-flexible-batting-at-any-position-cant-demand-number-four-spot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विंडीज के खिलाफ दूसरे वन-डे से पहले श्रेयस ने कहा, किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए हूं तैयार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विंडीज के खिलाफ दूसरे वन-डे से पहले श्रेयस ने कहा, किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए हूं तैयार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 11 Aug 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Shreyas Iyer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम प्रबंधन के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी की तलाश जारी है। ऐसे में श्रेयष अय्यर ने कहा है कि, वह किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हैं। वेस्टइंडीज दौरे पर गई भारतीय टीम का हिस्सा अय्यर को दौरे पर अगले दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में लोकेश राहुल और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों की चुनौती का सामना करना होगा।
2 of 4
Shreyas Iyer
पिछले कुछ समय से भारत के लिए समस्या बने चौथे क्रम के बारे में पूछे जाने पर अय्यर ने कहा कि ‘हमें कोई जानकारी नहीं है। यह पूरी तरह से प्रबंधन का फैसला है। मैं जाकर यह नहीं कह सकता कि मुझे चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी है और वे मुझे इस स्थान पर रखें। ऐसा नहीं है।’
3 of 4
Shreyas Iyer
भारत विश्व कप तक के सफर के दौरान चौथे नंबर पर स्थायी बल्लेबाज नहीं ढूंढ पाया और यह तलाश मौजूदा दौरे पर तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के बाकी बचे दो मैचों में भी जारी रहेगी। अय्यर ने मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि ‘यह स्थान खाली है और संभवत: वह इस स्थान पर सभी खिलाड़ियों को मौका देने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Shreyas Iyer
फिलहाल इस स्थान को लेकर कोई भी आश्वस्त नहीं है। उन्होंने कहा कि निजी तौर पर मैं सिर्फ चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के बारे में नहीं सोच रहा हूं। मैं ऐसा खिलाड़ी बनना चाहता हूं जो किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हो या आप किसी भी स्थिति में मौके का फायदा उठाने का तैयार रहो। पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय पारियों में दो अर्धशतक जड़ने वाले अय्यर ने एक साल बाद भारतीय टीम में जगह बनाई है और वह इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।