फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ने चूहों के लिए तैयार कर दिया गांव, नहीं होगा यकीन

Mon, 17 Jun 2019 05:15 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Mon, 17 Jun 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
wildlife photographer simon dell made village for rats
- फोटो : twitter

कुत्तों व गायों के लिए आपने घर बनाते हुए देखा होगा और सुना भी होगा। लेकिन क्या आपने कभी किसी जानवर के लिए एक गांव बनाते हुए सुना है। यह बात सुनकर आप हैरान हो सकते हैं। लेकिन ये घटना सच में हुई है। एक तरफ जहां लोग खुद का घर नहीं बना पाते। वहीं एक शख्स ने जानवर के लिए पूरा का पूरा गांव बना डाला, जो बेहद ही काबिले तारीफ है। 

wildlife photographer simon dell made village for rats
- फोटो : twitter

ब्रिटेन के वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर साइमन डेल ने अपने बगीचे में चूहों के लिए अलग से गांव ही बना दिया। चूहों के लिए तैयार किया गया मिनी-विलेज बेहद ही खूबसूरत है। इस गांव में चूहों के लिए छोटे-छोटे प्यारे से घर हैं, जिन्हें लकड़ियों, फूलों व पत्थरों की मदद से बनाया गया है। इतना ही नहीं चूहों के लिए सिर्फ घर ही नहीं बल्कि उनके लिए सुख-सुविधाओं का भी खास इंतजाम किया गया है। 

wildlife photographer simon dell made village for rats
- फोटो : twitter

चूहों के लिए खासतौर से डाइनिंग टेबल और उस पर खाने की भी बेहतरीन व्यवस्था की गई है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि चूहा अपने घर के बाहर लॉन में मौजूद खाने की टेबल पर फलों का स्वाद चख रहा है। टेबल पर ही एक बॉटल भी रखी गई है, जिसमेंं ड्रिंक मौजूद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
wildlife photographer simon dell made village for rats
- फोटो : twitter

चूहों का घर लकड़ियों से बनाया गया है और उनके छत पर घास-फूस लगाए गए हैं। चूहों के घर के बाहर लकड़ी की मिनी टेबल पर कुछ छोटे-छोटे प्यारे से बर्तन भी रखे हुए हैं। और उनके घर के बाहर कुर्सियां भी रखी हुई हैं। वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर डेल ने बताया कि एक बार वह अपने बगीचे की सफाई कर रहे थे। इस दौरान बहुत सारे चूहे घूमते हुए दिखाई दिए, जिन पर हर वक्त बिल्लियों का खतरा मंडराता रहता है। इसलिए उनके लिए कुछ करने का ख्याल आया। 

विज्ञापन
wildlife photographer simon dell made village for rats
- फोटो : twitter

बिल्लियों की सुरक्षा के लिए उन्होंने एक बॉक्स लाकर उसे मिट्टी में फिक्स कर दिया। बॉक्स में चूहों के दरवाजे के लिए उन्होंने छोटे-छोटे छेद तैयार किए हुए हैं। डेल ने एक चूहे को उस घर के अंदर में रखा जिसका नाम रखा जॉर्ज। उन्होंने देखा कि जॉर्ज की एक चूहिया भी थी जो गर्भवती थी, इससे कुछ समय बाद वहां काफी चूहे इकट्ठे हो गए। इसके बाद चूहों के लिए अलग-अलग घर बना दिया। अब वहां पर चूहों का एक मिनी गांव बनकर तैयार हो गया था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed