फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर पेड़ों पर क्यों बनाई जाती हैं सफेद और लाल रंग की पट्टियां? जानिए वैज्ञानिक कारण

Sun, 01 Nov 2020 05:25 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 01 Nov 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
why white and red stripes painted on tree
पेड़ों पर बनीं सफेद और लाल रंग की पट्टियां - फोटो : सोशल मीडिया

सड़क के किनारे लगे पेड़ों पर आप अक्सर देखतें होंगे कि जड़ों के ऊपर सफेद और लाल रंग से पेंट किया हुआ रहता है। पेड़ों के निचले हिस्से में पेंट करने का यह तरीका काफी पुराना है। लेकिन क्या कभी आपने इसके बारे में सोचा है कि ऐसा क्यों किया जाता है? दरअसल, इसके पीछे कई वैज्ञानिक कारण हैं, जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे।

why white and red stripes painted on tree
पेड़ों पर बनीं सफेद और लाल रंग की पट्टियां - फोटो : सोशल मीडिया

पेड़ों के निचले हिस्से में पेंट करने का यह तरीका काफी पुराना है। दरअसल, इसके पीछे यही उद्येश्य होता है कि हरे-भरे पेड़ों को और ज्यादा मजबूती देना। आपने ये देखा होगा कि पेड़ों में दरारें आ जाती हैं और उनकी छाल निकलने लगती है, जिसकी वजह से पेड़ कमजोर होने लगते हैं। ऐसे में उन्हें मजबूत करने के लिए पेंट कर दिया जाता है। पेंट करने से पेड़ों की उम्र भी बढ़ जाती है।

why white and red stripes painted on tree
पेड़ पर बनी सफेद रंग की पट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही पेड़ों को पेंट करने के पीछे एक उद्देश्य यह भी है कि उनमें दीमक या कीड़े नहीं लगते हैं। क्योंकि ये कीड़े किसी भी पेड़ को अंदर से खोखला कर देते हैं, लेकिन पेंट करने की वजह से पेड़ों में कीड़े नहीं लगते हैं। पेड़ों को पेंट करने से उन्हें कीड़ों से भी सुरक्षा मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
why white and red stripes painted on tree
पेड़ पर बनी सफेद रंग की पट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

पेड़ों को पेंट करने से उनकी सुरक्षा में भी सुधार होता है। यह इस बात का संकेत होता है कि वो पेड़ वन विभाग की नजर में हैं और उनकी कटाई नहीं की जा सकती है। कुछ जगहों पर पेड़ों को रंगने के लिए केवल सफेद पेंट का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन कई जगहों पर लाल और नीले रंगों का भी उपयोग किया जाता है।

विज्ञापन
why white and red stripes painted on tree
पेड़ों पर बनीं सफेद रंग की पट्टियां - फोटो : सोशल मीडिया

राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क के किनारे लगे पेड़ों को भी सफेद रंग से रंगा जाता है, ताकि रात के अंधेरे में भी ये पेड़ अपनी चमक के कारण आसानी से देखे जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed