फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर अपना ही मल क्यों खा जाते हैं खरगोश? पाचन तंत्र की ये खामी है वजह

Mon, 01 Mar 2021 10:04 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 01 Mar 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
why rabbit eat their own poop weird habits of animals
खरगोश (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपने ही मल को खरगोशों के द्वारा खाना एक बेहद जरूरी प्रक्रिया है। बता दें कि खरगोश एक ऐसा जीव है, जिसका पाचन तंत्र अच्छे से विकसित नहीं होता है। यह जीव अपना अधिकांश जीवन घास खाकर ही बिताता है, जिसके कारण खरगोश के शरीर से बहुत से जरूरी न्यूट्रिएंट्स बिना पचे ही बाहर निकल जाते हैं। ऐसे में खरगोश उसे फिर से खाकर अधिक से अधिक पोषक तत्व पचाते हैं।

why rabbit eat their own poop weird habits of animals
खरगोश (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

खरगोशों की ये स्थिति बिल्कुल वैसे ही है, जैसे गाय और भैंस जैसे अधिकांश चौपाया जानवर अपने भोजन को वापस मुंह में लाकर उसे पचाते हैं। खरगोशों के मल दो किस्म की होती है, पहला तरल और दूसरा सख्त। तरल मल को सीकोट्रोप कहा जाता है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होती है। खरगोश इसे खाकर पोषक तत्वों को पचाते हैं और इसके बाद सख्त मल का त्याग करते हैं।

why rabbit eat their own poop weird habits of animals
खरगोश (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

सीकोट्रोप यानी खरगोश के तरल मल में सख्त मल की तुलना में दोगुने पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन के और विटामिन बी 12 होता है। अगर खरगोश सीकोट्रोप को नहीं खाएंगे, तो उनके शरीर से अधिकांश पोषक तत्व बिना पचे ही निकल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
why rabbit eat their own poop weird habits of animals
खरगोश (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

दरअसल, खरगोश शाकाहारी जानवर होत हैं, जो सिर्फ सब्जियां या घास खाते हैं। ऐसे में उनके शरीर के लिए फाइबर बहुत जरूरी होता है। खरगोश एक ऐसा जीव है, जिसका पाचन तंत्र रात में बहुत तेजी से काम करते हुए बहुत से भोजन को बिना पचाए ही बाहर निकाल देता है। इस वजह से सीकोट्रोप यानी तरल मल का त्याग रात में ही करते हैं और उसी समय इसे खा भी लेते हैं। तरल मल को वो पूरी तरह से पचाकर सख्त मल की तरह बाहर निकालते हैं।

विज्ञापन
why rabbit eat their own poop weird habits of animals
खरगोश (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

जानवरों की दुनिया में खरगोश ही केवल ऐसा जीव नहीं है, जो अपना मल खाता है। छोटे चूहों और गिनी पिग समते खई शाकाहारी जानवरों में ऐसी प्रवृत्ति पाई जाती है। वैसे धरती पर ऐसे भी कई जीव हैं, जो दूसरों का मल भी खाते हैं। ऐसे जानवर पर्यावरण के लिए बहुत फायदेमंद हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed