हम में से कई लोगों के भीतर ये सवाल कभी न कभी जरूर उठा होगा कि आखिर मच्छर क्यों कुछ लोगों को ज्यादा तो कुछ लोगों को कम काटते हैं? इसी कड़ी में आज हम जानेंगे कि आखिर मच्छर क्यों कुछ लोगों को अपना ज्यादा शिकार बनाते हैं? मच्छर कई गंभीर बीमारियों के जनक होते हैं। इनके काटे जाने से व्यक्ति के भीतर कई तरह की गंभीर समस्याएं जन्म लेती हैं। मच्छर कई खतरनाक बीमारियों के वाहक भी होते हैं। दुनिया भर में हर साल हजारों लोगों की मौत इनके द्वारा काटे जाने की वजह से होती है। इस कारण मच्छरों से निजात पाने के लिए कई देशों में विशेष प्रकार के अभियान चलाए जाते हैं। वहां पर साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाता है। वे अंडे ना दे पाएं इस कारण किसी भी जगह पर ज्यादा दिनों तक पानी को इकट्ठा नहीं होने दिया जाता। इसी सिलसिले में आज हम ये जानेंगे कि आखिर मच्छर कुछ लोगों को ज्यादा तो कुछ लोगों को कम क्यों काटते हैं?
ज्ञान की बात: आखिर क्यों मच्छर कुछ लोगों को ज्यादा तो कुछ को कम काटते हैं? ये है इसके पीछे की बड़ी वजह
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 24 Aug 2021 02:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन