छोटे बच्चों को आपने अक्सर चॉक, मिट्टी या फिर दीवार पर किए गए पेंट की खुरचन खाते हुए देखा होगा। बच्चों की इन हरकतों से घरवालें परेशान हो जाते हैं। कई बार मना करने के बाद भी बच्चे ये आदत नहीं छोड़ पाते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बच्चे आखिर मिट्टी या चॉक क्यों खाते हैं? बच्चों में इन आदत की वजह जान आप हैरान हो जाएंगे।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
मिट्टी खाने की यह समस्या ना ही केवल बच्चों में बल्कि वयस्कों में भी देखी जाती है। हालांकि, यह समस्या एक से सात साल के आसपास के बच्चों में ज्यादा होती है। आपको बता दें कि बच्चों में कुछ विशेष प्रकार के पौष्टिक तत्वों, जैसे-आयरन, जिंक आदि की कमी हो जाने से मिट्टी जैसी अजीबोगरीब चीजें खाने की इच्छा पैदा होती है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
छोटे बच्चों में मिट्टी खाना खून की कमी की निशानी है। इसका कारण बच्चों की खुराक में केवल दूध का भी होना हो सकता है। हर चीज में दूध का मिश्रण होने से बच्चे में खून की कमी हो जाती है। बच्चों की खुराक में अनाज, दाल, सब्जियों की कमी होने से भी यह दिक्कत आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, बच्चों के मिट्टी खाने के पीछे की वजह पीका ईटिंग नामक एक विकार होता है। पीका ईटिंग एक खास प्रजाति की पक्षी है, जो कुछ भी खाने के लिए मशहूर है। कुपोषण को बच्चो में पीका एक वजह माना जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ बच्चों में मिट्टी खाने की आदत ऑटिज्म नामक बीमारी की वजह से भी हो जाती है। इस बीमारी में बच्चे का मानसिक विकास ठीक से नहीं हुआ रहता है। हालांकि कभी-कभार बच्चे ऐसा सिर्फ जिज्ञासा की वजह से भी करते हैं। आसपास के वातावरण को समझने के लिए वे हर चीज को मुंह में डालकर परखने की कोशिश करते हैं, लेकिन बढ़ते उम्र के साथ-साथ उनकी यह आदत छूटती चली जाती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।