{"_id":"60a2476c8ebc3e2c1b52dfc2","slug":"why-does-dead-body-floats-and-living-person-sinks-in-water","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ज्ञान की बात: आखिर जिंदा व्यक्ति पानी में डूब जाता है, लेकिन शव क्यों तैरने लगता है?","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
ज्ञान की बात: आखिर जिंदा व्यक्ति पानी में डूब जाता है, लेकिन शव क्यों तैरने लगता है?
कुछ दिन पहले ही बिहार और उत्तर प्रदेश में कई लोगों के शव नदियों में तैरते हुए मिले थे। इसके बाद से ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। लेकिन क्या आपने कभी इस बात को समझने की कोशिश किया है कि जिंदा इंसान तो पानी में डूब जाता है, लेकिन शव पानी के ऊपर क्यों तैरने लगता है? अगर किसी इंसान को तैरना नहीं आता हो और वो अगर पानी में गिर जाए, तो लाख कोशिश के बाद भी डूब जाता है। लेकिन शव बिना किसी कोशिश के पानी के ऊपर तैरने लगता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इसके पीछे की वजह बताएंगे।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि किसी भी चीज का पानी पर तैरना उसके घनत्व और उस वस्तु द्वारा हटाए गए पानी पर निर्भर करता है। अधिक घनत्व वाली चीजें पानी में जल्दी डूब जाती हैं। जीवित इंसान के शरीर का घनत्व भी पानी के घनत्व से ज्यादा होता है। वहीं पानी में डूबने के दौरान उसके फेफड़ों में काफी मात्रा में पानी भर जाता है। इसी वजह से इंसान की मृत्यु हो जाती है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
वैज्ञानिक आर्किमिडीज के सिद्धान्त के मुताबिक, कोई भी वस्तू पानी में तभी डूबती है, जब वो अपने भार के बराबर पानी नहीं हटा पाती है। अगर वस्तू के द्वारा हटाए गए पानी का भार कम होगा, तो वस्तु पानी में तैरने लगती है। अगर किसी इंसान की मृत्यु हो जाती है, तो उसके अंदर गैस पैदा होने से शरीर पानी में फूलने लगता है। फूलने के कारण शरीर का आयतन बढ़ जाता है, जिससे शरीर का घनत्व कम हो जाता है। इसी वजह मृत शरीर पानी में तैरने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
मृत व्यक्ति के शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली काम करना बंद कर देती है। ऐसे में बैक्टीरिया उसकी कोशिकाओं और ऊतकों को खत्म करना शुरू कर देते हैं। इसी वजह से शरीर के अंदर मौजूद विभिन्न गैसों जैसे मीथेन, अमोनिया, कार्बन डाइऑक्साइड, हाइड्रोजन आदि का शरीर में बनना और निकलना शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
आमतौर पर आपने पानी में बहुत सारी चीजों को तैरते हुए देखा होगा। कागज, लकड़ी, पत्ते, इनके साथ ही बर्फ भी ऐसी चीज है जो पानी में डूबती नहीं है। इसके पीछे की वजह यही है कि भारी चीज पानी में डूब जाती है, लेकिन हल्की चीज पानी में तैरने लगती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।