बचपन में हम सभी के मन में एक बार उड़ने की इच्छा जरूर पैदा हुई होगी। लेकिन जब इसके बारे में हमने बड़ों से सवाल किया कि क्या हम उड़ सकते हैं, तो इसका कोई खास जवाब नहीं मिला। अगर आज भी हम लोगों से कोई ये पूछे कि आखिर इंसान क्यों नहीं उड़ सकता है, तो इस सवाल का हम क्या जवाब देंगे? यह सवाल बहुत लोगों को हैरान करती है कि अगर छोटे पक्षी जिस काम को आसानी से कर सकते हैं, तो हम इंसान क्यों नहीं कर पाते हैं? आज हम इस लेख के माध्यम से इस सवाल का जवाब ढूढेंगे।
आखिर पक्षियों की तरह क्यों नहीं उड़ सकता है इंसान?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंख नहीं होते
इस सवाल का सबसे अधिक जवाब यही मिलता है कि इंसान के पास पंख नहीं होते, जिसके वजह से इंसान उड़ नहीं सकते हैं। अगर हम पक्षियों की तरह पंख भी लगा लें, तो धरती हमें खींच लेती है। लेकिन पक्षी जब अपने पंख फड़फड़ाते हैं, तो हवा में उड़ने लगते हैं। बता दें कि पक्षियों के पंख कुछ इस तरह के होते हैं, जो हवा को काट सकते हैं। इससे उड़ने की क्रिया सफल होती है।
तो हम क्यों नहीं पंख लगाकर उड़ सकते हैं?
क्या इंसानों में पंख लगा दिया जाए तो उड़ पाएंगे? बता दें कि इस सवाल का संबंध हमारे वजन से है। पक्षियों का वजन बहुत कम होता है, जिसके वजह से उनके पंख हवा में उड़ने देने के लिए काफी होते हैं। इसी वजह से जितना बड़ा और भारी पक्षी होता है, तो उसके पंख उतने ही विशाल होते हैं।
पक्षी जब हवा में उड़ते हैं, तो उनके फैले पंखों के ऊपर और नीचे दोनों तरफ से हवा पास होती है। पंखों की बनावट ऐसी होती है कि पंखो के ऊपर हवा की गति पंखों के नीचे की गति के मुकाबले हमेशा ही ज्यादा होती है और इसका परिणाम यह होता है कि नीचे के मुकाबले पंखों के ऊपर दबाव कम होता है। इस वजह से पक्षी उड़ने के दौरान नीचे नहीं गिर पाता है।
हवा में पक्षियों के उड़ते समय पंखों का फड़फड़ाना भी अहम क्रिया होती है। इस क्रिया से पक्षी बल लगाते हैं और हवा में आगे की ओर बढ़ते हैं। पंखों के फड़फड़ाने की वजह से पक्षी अधिक ऊंचाई तक भी जा सकते हैं।