{"_id":"5c6beea4bdec224c7f23d2e5","slug":"why-any-human-could-not-reach-on-mars-till-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मंगल ग्रह पर आज तक क्यों नहीं पहुंच पाया कोई इंसान? क्या है इसके पीछे का रहस्य","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
मंगल ग्रह पर आज तक क्यों नहीं पहुंच पाया कोई इंसान? क्या है इसके पीछे का रहस्य
यूं तो विज्ञान के क्षेत्र में हमने काफी तरक्की कर ली है, लेकिन आज भी कई ऐसी चीजें हैं जो इंसानों के लिए हमेशा से एक चुनौती बनी हुई हैं। ऐसी ही एक चुनौती है मंगल ग्रह पर इंसानों का आज तक न पहुंच पाना। इसके पीछे कई वजहें हैं, जिनके बारे में अंतरिक्ष एजेंसी नासा भी जिक्र कर चुकी है।
2 of 9
mars
नासा ने पिछले साल मंगल ग्रह पर इंसान के पहुंचने के रास्ते में आने वाली मुश्किलों की एक सूची बनाई थी। नासा के मुताबिक ये मुश्किलें हैं- मंगल ग्रह पर विकिरण, अलगाव, धरती से मंगल ग्रह की अधिक दूरी, गुरुत्वाकर्षण और वहां का बंद वातावरण।
3 of 9
mars
मंगल पर जाने की सबसे पहली चुनौती विकिरण को लेकर है, जिसे इंसानी आंखों से देखा नहीं जा सकता। चूंकि मंगल का अपना कोई चुम्बकीय क्षेत्र नहीं है, ऐसे में वहां का खतरनाक ब्रह्मांडीय विकिरण (रेडिएशन) इंसानों की आंखों में मोतियाबिंद और यहां तक कि कैंसर का कारण भी बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
mars
धरती से मंगल ग्रह की दूरी करीब 14 करोड़ मील है। चांद तक पहुंचने के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को मुश्किल से तीन दिन की यात्रा करनी पड़ी थी, लेकिन मंगल तक पहुंचने के लिए इंसान को कई महीनों तक सफर करना होगा। यह अपने आप में एक बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
5 of 9
nasa-mars
- फोटो : nasa
अंतरिक्ष यात्रियों को चाहे कितना भी प्रशिक्षण दिया गया हो, लेकिन थोड़े समय तक अंतरिक्ष में रहने के बाद उनके व्यवहार संबंधी परेशानी आने ही लगती है। इसके लिए नासा एक ऐसी टीम की तलाश कर रही है, जिसमें मजाकिया लोग भी हों जो अपना काम बखूबी करें। इसके साथ ही वो पूरी टीम को हंसाते भी रहें, क्योंकि इतने लंबे समय के मिशन में इंसान के अंदर तनाव आ सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।