{"_id":"571786f14f1c1bb8628b461c","slug":"worlds-youngest-achievers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया के सबसे नन्हे अचीवर्स! ","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
दुनिया के सबसे नन्हे अचीवर्स!
टीम डिजिटल
Updated Thu, 21 Apr 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : oddee
इस लिस्ट में सबसे पहले जानिए जोरा बॉल के बारे में। जोरा सिर्फ सात साल की उम्र में दुनिया की सबसे छोटी प्रोग्राम डवेलपर बन गईं। 2013 में उसने एक मोबाइल गेम के ऐप को खुद ही तैयार कर लिया। जोरा नन्ही सी उम्र मे वेस्ट फिलेडेल्फिया हरामबी इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नॉलोजी की छात्रा हैं। रोज स्कूल से पढ़ने के बाद वो इधर पढ़ने जातीं और पूरी कोडिंग सीखतीं। उनके इस पहले गेम का नाम वैंपायर डायमंड्स है।
- फोटो : oddee
ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स के मडजी के लोगन एंडरसन दुनिया के सबसे छोटे चाबुक चलाने वाले शख्स हैं। महज दस महीने में उन्हें विप-क्रैकर की उपलब्धि हासिल कर ली थी। विप-क्रैकिंग में उन्होंने राष्ट्रीय और अंतार्राष्ट्रीय दोनों ही प्रतियोगिताओं को अपने नाम कर रखा है।
- फोटो : oddee
जानते हैं दुनिया की सबसे कम उम्र की खरबपति कौन हैं? जानकर हैरत करेंगे कि 19 साल की ऐलिक्गजैंड्रा एंड्रेसन के पास 82 खरब की संपत्ति हैं। उन्हें हाल ही में फोर्ब्स ने यंगेस्ट बिलिनेयर का नाम दिया। उनके पिता नॉर्वे के सबसे मशहूर और सफल तंबाकू के निर्माता और विक्रेता थे। उनके पिता ने अपने सभी रुपयों को बड़ी समझ-बूझ के साथ जगह-जगह इंवेस्ट किया। लेकिन हाल ही उनकी मौत हो गई। ऐसे में उनकी पूरी संपत्ति उनकी बेटी के नाम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : oddee
वैसे तो कई लोगों को पेंटिंग का शौक होता है। पर पुणे के हैरिस इम्तियाज खान ने नौ साल की उम्र में ही सबसे तेजी से पोट्रेट बनाने का रिकॉर्ड कायम किया है। वो तभी से पेंटिंग कर रहे हैं जब वो तीन साल के थे।
विज्ञापन
- फोटो : oddee
तेरह साल की उम्र में कोई मनोवैज्ञानिक बन सकता है? 2015 में ही मेक्सिको की डाफ्ने अलमजान को मनोवैज्ञानिकी में स्नातक प्राप्त हुआ। सोशल मीडिया में यही हलचल मच गई कि कैसी तेरह साल की लड़की लोगों के मानसिक हालातों को समझकर उन्हें ठीक कर पाएगी?