डेनमार्क के कोपेनहेगन शहर में दुनिया की सबसे महंगी वोदका की बोतल चोरी हो गई है। जिसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस बोतल की कीमत 13 लाख यूरो यानी करीब 9 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
2 of 6
world most expensive vodka
यह वोदका बोतल अब तक कोपेनहेगन के कैफे 33 में देखी जा सकती था । बताया जाता है कि इस बोतल को बनाने में 3 किलो सोना और 3 किलो चांदी का इस्तेमाल किया गया था। सोने और चांदी की इस बोतल के ढक्कन पर हीरे का काम भी था।
3 of 6
world most expensive vodka
डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन की पुलिस के मुताबिक बार से 6 किलो की यह वोदका बोतल चोरों ने उड़ा ली है। बोतल में 1912 मॉन्टे कार्लो रैली कार के लेदर स्ट्रैप लगे हैं। यही नहीं, वोदका की यह बोतल अमेरिकी टीवी सीरीज हाउस ऑफ कार्डस में भी नजर आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
world most expensive vodka
बार के मालिक ब्रियान इंगबर्ग के मुताबिक जब म्यूजियम बंद था तब एक शख्स बार में घुसने में कामयाब रहा । फेसबुक पर बार की तरफ से कुछ फोटो रिलीज किए गए हैं जिसमें चेहरे पर मुखौटा लगाए एक शख्स चोरी करता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
world most expensive vodka stolen
सीसीटीवी फु टेज से चोरों का हुलिया पता नहीं चल सका है। फुटेज में टोपी पहने युवा लड़के इसे चुराते हुए नजर आ रहे हैं। इनके चेहरे ढंके हुए थे। पुलिस के मुताबिक अब तक यह मालूम नहीं हो पाया है कि चोर बार के अंदर दरवाजा तोड़ कर घुसे या उनके पास यहां की चाबियां थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।