फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेक्स वर्कर ने बच्चा पैदा कर आधे घंटे बाद लिया ऐसा फैसला, चौंक गए सभी

Fri, 05 Jan 2018 12:06 PM IST
बिजार डेस्क, अमर उजाला
बिजार डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 05 Jan 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
A prostitute back to work in thirty minutes after delivery
demo
एक सेक्स वर्कर की जिंदगी के बारे में बिना कुछ सोचे समझे समाज में न जाने कैसी-कैसी बातें की जाती हैं। देश हो या विदेश सभी जगह का  हाल एक समान है। 


हालांकि समाज इस बात को अच्छी तरह से जानता है कि इस काम को कर रही महिलाएं कितने शौक से ये काम कर रही है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस काली दुनिया में ज्यादातर महिलाएं अपनी मर्जी से नहीं आती।
A prostitute back to work in thirty minutes after delivery
DEMO
​वे या तो जबरन लाई जाती हैं या फिर किसी न किसी मजबूरी में यह काम रही होती हैं। इस कारण समय-समय पर इस 'काली दुनिया के कड़वे सच' समाज के सामने उजागर भी होते रहे हैं। 

हाल ही में ब्रिटेन में इस स्थिति का एक और बड़ा उदाहरण मिला है। यहां एक सेक्स वर्कर बच्चे को जन्म देने के महज आधे घंटे बाद ही काम पर लौट गई। एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस कम्युनिटी सपॉर्ट ऑफिसर ने इस मामले का खुलासा किया है। 



 
A prostitute back to work in thirty minutes after delivery
demo
ब्रिटेन के हल्स हैजल रोड पर तैनात ऑफिसर जैकी फेयरबैंक्स बीते 10 सालों से यहां सेक्स वर्कर्स की मदद कर रहीं हैं। उन्हीं के सामने सबसे पहले ये चौंका देने वाला मामला सामने आया। बाद में उन्होंने ही दुनिया के सामने इसे उजागर किया। 

उन्होंने बताया इलाके में 40 सेक्स वर्कर्स काम कर रहीं हैं। सभी अलग-अलग बैकग्राउंड से आती हैं। उन्हें शारीरिक और यौन दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता है। कई सेक्स वर्कर्स बेघर हैं। मजबूरी में वे सोफा पर सोकर अपना जीवन चला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
A prostitute back to work in thirty minutes after delivery
demo
​एक स्थानीय अखबार को दिए इंटरव्यू में उन्होने बताया कि 'एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया और इसके 30 मिनट बाद ही वह सड़क पर वापस आ गई। इन महिलाओं को इस हद तक पैसों की जरूरत है।' 

उन्होंने बताया कि इनमें से कई महिलाएं मानसिक बीमारियों से जूझ रही हैं और कई बार तो बॉयफ्रेंड भी अपनी गर्लफ्रेंड को बेचकर चले जाते हैं। फेयरबैंक्स ने कहा, 'हमारी समस्या यह है कि ये महिलाएं हमसे अपनी समस्याएं साझा नहीं करतीं। 

 
विज्ञापन
A prostitute back to work in thirty minutes after delivery
demo
उनका आत्मसम्मान इतना कम है कि इन्हें जो भी थोड़ी तवज्जो दी जाती है ये उसी से खुश रहती हैं, लेकिन यह दुखद है।' फेयरबैंक्स ने बताया कि इन सेक्स वर्कर्स के कस्टमर 17 और 18 साल के लड़कों से लेकर 80 साल के बूढ़े तक हैं। 

फेयरबैंक्स ने बताया लोगों को लगता है कि सेक्स वर्कर केवल शरीर बेचकर फायदा उठाती हैं लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता। इनमें से कई महिलाओं के लिए आमदनी का सिर्फ यही जरिया है। आखिरकार ये महिलाएं भी किसी की बेटी हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed