क्या आपको पता है कि हाल ही में लंदन में दुनिया के सबसे बड़े केक बनाने की प्रतियोगिता हुई? इसकी एंट्रीज इतनी गजब थीं कि देखने वाला खाने को बेताब हो जाए।
केक फेस्ट
लंदन के एलिग्जैंड्रा पैलेस में दुनिया भर से कई बेकर्स जुटे। इस मौके पर उन्होंने ऐसे-ऐसे केक तैयार किए कि ये तय करना वाकई मुश्किल हो गया कि इनमें से विजेता कौन होगा।
केक फेस्ट
इस प्रतियोगिता में सौ एंट्रीज आईं। केक बनाने वाले बेकर्स भारत से लेकर लंदन और हर जगह से मौजूद थे। इन सभी केक्स को डिस्प्ले पर रखा गया था।
केक फेस्ट
आम लोग भी इन्हें देख सकते थे। बेकर्स ने जौंबी से लेकर एल्बर्ट आईस्टीन सभी के केक को रंग-बिरंगे ढंग से तैयार किया।
केक फेस्ट
सभी बड़े और अद्भुत केक्स में से सबसे बड़े और अलग केक का चयन केक इंटरनेशनल चेयरमैन ऑफ जजज, ब्रायन टेयलर ने किया।