कहते हैं दुनिया में नामुमकिन जैसा कुछ नहीं होता। इस महिला ने इस कहावत को सज कर दिखाया है। जहां लोगों के लिए दो हाथों से भी काम करना मुश्किल हो जाता है वहां इस महिला ने बिना हाथ और पैर कितने बड़े बड़े काम कर दिखाए।
बिना हाथ-पैर भी खुद करती है सारे काम
हवाई की रहने वाली 36 साल की पॉलीन विक्टोरिया पैदा ही बिना हाथ और पैर के हुई थीं। लेकिन अब उन्होंने जो कर दिखाया है वो दुनिया भर के लोगों को प्रेरणा दे रहा है। पॉलीन अपने वीडियो पोस्ट कर रही हैं जिसमें वे स्वीमिंग, ड्राइविंग और न जाने क्या क्या काम करते दिख रही हैं। ये सब वे अपने 10 साल के बच्चे को सिखाने के लिए कर रही हैं कि कुछ भी नामुमकिन नहीं होता।
बिना हाथ-पैर भी खुद करती है सारे काम
डेलीमेल को दिए इंटरव्यू में पॉलीन बताती हैं,'' मैं भले ही बिना हाथ-पैर के पैदा हुई थीं लेकिन बाकियों से किसी मामले में कम नहीं थी। हाथ-पैर की कमी मुझे कुछ भी करने से रोकती नहीं। मैं गाड़ी भी चलाती हूं औऱ जानती ये लोगों के लिए चैंकाने वाली बात होगी।''
बिना हाथ-पैर भी खुद करती है सारे काम
वो अपने वीडियो में दिखाती हैं कि वे किस तरह खाती हैं, मेकअप लगाती हैं और कंप्यूटर से ईमेल भी भेजती हैं। वो कहती हैं,''मैं न कहना नहीं सीखा। अगर मैं वो पा सकती हूं जो मेरे पास है तो कोई कुछ भी हासिल कर सकता है।''
बिना हाथ-पैर भी खुद करती है सारे काम
पॉलीवन ने भी बाकी लड़कियों की तरह ही डेट किया है, खेल-कूद में हिस्सा लिया है। जब बढ़ाई की बात आई तो पॉलीन ने तय किया कि वे दूसरे शहर में जाकर अपने दम पर पढ़ेंगी ताकि अपनी आत्मनिर्भता साबित कर सकें। उन्हें सिर्फ बाथरूम जाते वक्त अपनी दोस्त की मदद चाहिए होती थी। बाकी वे सारे काम खुद करती थीं।