फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

13 बरसों से शीशे के चेंबर में कैद है ये महिला, इस मां की दर्दभरी कहानी जानकर सिहर उठता है मन

Mon, 02 Apr 2018 08:54 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Apr 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
Woman Mysterious illness forced to live inside glass room More than a Decade
Isolated Juana Munoz
इस महिला को तस्वीर में हंसते हुए देखकर आपको लग रहा होगा कि अच्छी-खासी तो जिंदगी जी रही है, भला और क्या चाहिए... लेकिन जब आप इसकी कहानी जानेंगे तो मन सिहर उठेगा। 


दरअसल, महिला के हंसते हुए मुखड़े के पीछे 13 बरसों का वो दर्द छुपा है जिसकी कहानी आपको नहीं मालूम। इस महिला की ऐसी हालत कैसे हुई चलिए बताते हैं आपको इस आर्टिकल में... 
Woman Mysterious illness forced to live inside glass room More than a Decade
Isolated Juana Munoz
जी हां, इस महिला को देखकर तो कोई भी यह अंदाजा नहीं लगा पाएगा कि यह रहस्यमयी बीमारियों से ग्रसित है। इस महिला को ये जानलेवा बीमारियां कैसे लगी खुद डॉक्टर्स के लिए आज तक यह बड़ी पहेली बनी है।  

महिला को हुई इन घातक बीमारियों का मूल कारण उन्हें आज तक नहीं पता चल पाया है। बता दें महिला को चार भयानक बीमारियां हैं। इस वजह से वह 25 मीटर लंबे शीशे के चेंबर में रहने को मजबूर हैं। पिछले 1 दशक से भी लंबे समय से यही उनका घर बन गया है। 

 
Woman Mysterious illness forced to live inside glass room More than a Decade
Isolated Juana Munoz
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक स्पेन के केडिज की रहने वाली 53 वर्षीय जुआना मुनोज की जिंदगी इस शीशे के चारदीवारी में कैद है। अगर जुआना को इस शीशे के कमरे से बाहर लाया जाता है तो कंडीशन और ज्यादा बुरी हो सकती है।

जुआना को आइसोलेट(अलग) रखने का सबसे बड़ा कारण यही है कि डॉक्टर्स को लगता है कि अन्य लोगों के सम्पर्क में आने से उसकी यह बीमारी और लोगों में भी फैल सकती है। उन्हें कैमिकल सेंसिटिविटी, फाइब्रोमायलजिया, क्रोनिक फटीग सिंड्रोम और इलेक्ट्रोसेंसिटिविटी जैसी घातक बीमारियां हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Woman Mysterious illness forced to live inside glass room More than a Decade
Isolated Juana Munoz
इसलिए जुआना अपनी फैमिली के बीच रहते हुए भी उनके साथ नहीं है। वह अपने पति और बच्चों पर प्यार नहीं लुटा सकती, उन्हें छू नहीं सकती। यही उनके जीवन का सबसे बड़ा दर्द बन गया है।

हाल ही में उनके घर एक नन्हा मेहमान (उनका पोता) आया तो जुआना का मन उसे गोद में उठाकर झूमने का हुआ मगर अफसोस वह उसे अपनी गोद में नहीं उठा सकती थी। इस मौके पर सबकी आंखें भर आई। आज इतने बरस बीत जाने के बाद भी जुआना को उस दिन का इंतजार है, जब वह अपने परिवार के बीच सबसे घुल मिल पाएंगी और उन पर अपना प्यार न्यौछावर कर पाएंगी। 
विज्ञापन
Woman Mysterious illness forced to live inside glass room More than a Decade
Isolated Juana Munoz
13 साल पहले ऐसे लगा था जुआना को रोग 
जुआना को 13 साल पहले यह घातक बीमारियां तब हुई जब वह अपने पहले बच्चे को जन्म देने के बाद अपने पति के उगाए आलुओं को साफ कर रही थी। उस समय आलू पर लगी धूल उनकी आंख में चली गई और उन्हें बुरी तरह जलन होने लगी। इसके बाद ही स्थिति बिगड़ी और इतनी बिगड़ती चली गई कि उनका यह हाल हो गया। काफी ट्रीटमेंट के बाद भी उन्हें आराम नहीं मिला उल्टा उनकी परेशानी बढ़ने लगी।

जब डॉक्टर्स को यह पता लगा कि उन्हें चार-चार घातक बीमारियां हैं तब उन्होंने जुआना के पति को यह बात बताई और साथ में उन्हें फैमिली से अलग रखे जाने की सलाह दी। जुआना को भी समझ आ चुका था कि वह अपने परिवार के बीच वैसे नहीं रह पाएंगी जैसे कि वह रहती थी। इसलिए वह अपने परिवार की सुरक्षा के लिए शीरे के चेंबर में रहने को तैयार हो गई। इस स्टोरी ने आज एक बार फिर यह साबित कर दिया कि एक मां ही अपने परिवार के लिए इतना बड़ा त्याग कर सकती है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed