{"_id":"5a49d0b04f1c1bd0408c00a9","slug":"video-being-viral-of-a-grandmother-using-google-home-divice","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'गूगल' ने 85 साल की अम्मा से कही ऐसी बात, टेबल से कूद पड़ी","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
'गूगल' ने 85 साल की अम्मा से कही ऐसी बात, टेबल से कूद पड़ी
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
grand mother using google home device
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी पीढ़ी या बुजुर्ग अक्सर हमारे आसपास होने वाले नए तकनीकी बदलावों को समझने में काफी धीमे होते हैं। उन्हें यह बदलाव किसी पहेली से नजर आने लगते हैं। सबसे मजेदार समय तो तब होता है, जब हम अपने घर के किसी बुजुर्ग इंसान को नई तकनीक से रूबरू करातें हैं। दरअसल, उस समय हमें उनके चेहरे पर ऐसे रिएक्शन देखने को मिलते हैं, जो हमने अपनी जिंदगी में शायद ही पहले कभी देखें हो।
google home device
न्यू जेनरेशन के बदलावों को समझती अब ये दादी अम्मा ही देख लीजिए। इनकी उम्र तकरीबन 85 साल है। ये गूगल होम से मिल रहे जवाब सुनकर कैसे हैरान दिख रही हैं।
grandmother
आपकी जानकारी के लिए बता दें यह वीडियो फ्लोरिडा का है। जैसे ही इसे इंटरनेट पर डाला गया ये वारयल होने लगा। इसकी बड़ी वजह ये भी रही होगी कि लोगों को अपने परिवार को बुजुर्ग लोगों के ऐसे मौकों पर रिएक्शन याद आएं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
grandmother
बता दें, यहां घर वालों ने क्रिसमस के मौके पर इस बुजुर्ग महिला को यह तोहफा दिया है। वीडियो में आप इस महिला को देख लेंगे तो अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। महिला कहती दिख रही है कि ये डिवाइस बहुत रहस्यमय और डरावना है।
विज्ञापन
grand mother using google home device
वहीं महिला के रिएक्शन को देखने के बाद उनके घर पर सभी लोग लोटपोट हो रहे हैं। परिवार वाले कुछ लोग महिला को गूगल से बात करने और सवाल पूछने के तरीकों के बारे में भी बता रहे हैं। महिला वीडियो में कह रही हैं कि जिस तरह से ये डिवाइस उनकी बात को समझकर जवाब दे रहा है वह काफी डराने वाला है।