{"_id":"5bb5c5ef867a557b7a2bb109","slug":"video-being-viral-of-a-girl-who-fall-off-from-running-train-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वो ट्रेन के दरवाजे पर मौत का कर रही थी इंतजार, अचानक हुआ कुछ ऐसा देखकर निकल पड़ी सबकी चीख","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
वो ट्रेन के दरवाजे पर मौत का कर रही थी इंतजार, अचानक हुआ कुछ ऐसा देखकर निकल पड़ी सबकी चीख
फीचर टीम, अमर उजाला
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
aa
अगर आप ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि कोई रेल के डिब्बे के दरवाजे पर तो नहीं खड़ा हो। यदि वहां कोई है तो ये जरूरी है कि आप उसके हावभाव पढ़ लें। हो सकता है कि ऐसा करने से कोई किमती जान बच जाए।
Trending Videos
aa
दरअसल, चलती ट्रेन से कूदकर आत्महत्या करने या ईयरफोन लगाकर ऐसे हादसों का शिकार बनने वालों के वीडियो समय-समय पर सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक चौंका देने वाला वीडियो मुंबई से सामने आया है।
aa
वो लड़की रेल के दरवाजे पर खड़ी अपनी मौत का इंतजार कर रही थी और फिर अचानक ऐसा कुछ होता है कि पास खड़े लोगों की चीख निकल पड़ी। जी हां, मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर के दौरान एक लड़की ने ऐसा ही कुछ किया। उसने चलती ट्रेन से कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
aa
हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि लड़की ने कानों में ईयरफोन लगाया था इस चलते उसे पास से गुजरने वाली ट्रेन का पता ही नहीं चला और वह हवा के धक्के से नीचे गिर पड़ी। यह बैलेंस बिगड़ने के कारण हुआ। गनीमत रही कि जैसे ही वह ट्रेन से गिरी तो पास में खड़े लोगों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
इस दौरान कोई इस पूरे मामले का वीडियो बना रहा था। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की कानों में इयरफोन लगाए हुए खड़ी हैं। अपने इयरफोन की वजह से यह लड़की सामने से आ रही दूसरी ट्रेन की आवाज को नहीं सुन पाती है।