फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मामूली ककड़ी चुराने की मिली ऐसी सजा, तीन साल रगड़ा जुर्माना भी तगड़ा

Thu, 04 Oct 2018 12:25 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
फीचर टीम, अमर उजाला Updated Thu, 04 Oct 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
Court imposes fine of Eleven crore rupees on sea food businessman for stolen cucumber
aa
ककड़ी चोरी करने की ऐसी सजा भी मिल सकती है इस शख्स ने कभी सपने में भी ऐसा नहीं सोचा होगा। इस मामले ने पूरी दुनिया को का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यह वाकया अमेरिका में सामने आया है जब एक कोर्ट ने एक शख्स पर समुद्री ककड़ी चुराने के अपराध में 11 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। ये सजा अापको भी अजीबोगरीब लग सकती है लेकिन जब आप मामले की तह तक जाएंगे तो आपको समझ आएगा कि कोर्ट ने ऐसा क्यों किया है।
Court imposes fine of Eleven crore rupees on sea food businessman for stolen cucumber
dd
दरअसल, अमरीका के समुद्री भोजन का कारोबार करने वाली एक कंपनी के मालिक ने समुद्र से बहुतायात में ककड़ी निकाल ली। इससे वह अपनी कंपनी ओरिएंट सीफूड प्रोडक्शन का काम चला रहा था। कोर्ट ने इस अजीबोगरीब मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए उसे अपराध की श्रेणी में डालकर कंपनी के मालिक को तीन साल की सजा सुनाई। सिर्फ इतना ही नहीं कोर्ट ने कंपनी के मालिक को 11 करोड़ का जुर्माना भरने का भी फैसला सुनाया।    

 
Court imposes fine of Eleven crore rupees on sea food businessman for stolen cucumber
dd
अदालत के इस फैसले से कंपनी के मालिक को तगड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोर्ट का यह फैसला अमरीका में समुद्री परितंत्र में संतुलन बनाए रखने में अहम माना जा रहा है। हालांकि अमरीका में समुद्र से ककड़ी निकालना गैरकानूनी नहीं है। मगर इसके लिए प्रशासन को जानकारी देना अहम है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Court imposes fine of Eleven crore rupees on sea food businessman for stolen cucumber
dd
जानकारी के मुताबिक कंपनी के मालिक हून नामकूंग पर आरोप लगा था कि उन्होंने समुद्र से 20 फीसदी ज्यादा ककड़ी निकाली। एक रिपोर्ट के मुताबिक हून ने 2014 से 2016 के दौरान करीब दो साल में 1,13,400 समुद्री ककड़ियां निकाली थीं। समुद्र का संतुलन न बिगड़े इस लिहाज से कोर्ट ने कंपनी के खिलाफ यह फैसला सुनाया है। 
 
विज्ञापन
Court imposes fine of Eleven crore rupees on sea food businessman for stolen cucumber
dd
दरअसल, समुद्री ककड़ियों से समुद्री जल का पीएच लेवल यानी अम्ल-क्षार संतुलन कायम रहता है। यदि ज्यादा ककड़ियां निकाली जाती है तो उसकी वजह से यह संतुलन चक्र टूट सकता है।  समुद्री ककड़ी निकाले जाने पर वॉशिंगटन प्रशासन और अन्य संस्थाएं नजर रखती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed