फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परीक्षा में छात्र ने प्रेमिका के नाम पर लिखा दर्दभरा लव लेटर, इस प्यार ने पढ़ाई से दूर कर दिया वरना…

Mon, 02 Apr 2018 10:10 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Apr 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
up board 12th student wrote love letter in chemistry exam

प्यार इंसान से क्या कुछ नहीं करवाता। कभी समुंदर पार करवा देता है तो कभी आसमान में उड़ा ले जाता है। कभी पहाड़ काटकर रास्ता बनवा देता है तो कभी प्यासे की प्यास मिटाने को झील बनवा देता है लेकिन इस शख्स के प्यार ने तो कुछ ऐसा करवा दिया जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। प्यार के कहने पर इस लड़के ने अपनी पढ़ाई छोड़ दी और फिर जो हुआ....I love my Pooja....

up board 12th student wrote love letter in chemistry exam

उत्तर प्रदेश की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में एक छात्र ने बोल्ड अक्षरों में प्रेमिका का नाम बताते हुए अपनी प्रेम कहानी को सबके सामने पेश किया। उसने बताया कि कैसे उसकी प्रेमिका के लिए उसने पढ़ाई छोड़ दी। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक वह छात्र केमेस्ट्री का पेपर दे रहा था लेकिन आंसर शीट में उसने अपनी मोहब्बत उड़ेल दी। एक ऐसी लव स्टोरी जिसे आपने अब तक केवल किताबों में पढ़ा होगा या फिर सिनेमा में देखा होगा। उसकी आंसर शीट को पढ़कर आपको अपने आप पर यकीन नहीं होगा।

up board 12th student wrote love letter in chemistry exam

छात्र ने आंसर शीट में लिखा- I love my Pooja (मैं अपनी पूजा से प्यार करता हूं)। ये मोहब्बत भी क्या चीज है, न जीने देती है और न मरने… सर, इस लव स्टोरी ने पढ़ाई से दूर कर दिया वरना.. आंसर शीट में छात्र ने अपनी प्रेम कहानी को विस्तार से लिखा और तीर वाले दिल की तस्वीर भी बनाई है। इसके अलावा पूरी आंसर शीट में पेपर से जुड़ा कुछ नहीं लिखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
up board 12th student wrote love letter in chemistry exam

यह किस्सा मुजफ्फरनगर जिले के एक स्कूल का है। वहां के निरीक्षक मुनेश कुमार ने बताया कि कुछ ऐसे छात्र होते हैं जिन्हें पछाई या फिर परीक्षा से कुछ लेना देना नहीं होता। उनका सोचना है कि इस तरह की बातें लिखकर वह टीचर के दिल में इमोशन जगा देंगे लेकिन उन्हें नहीं पता कि ये सब एक नौटंकी होती है। इसका परीक्षा के पास या फेल होने से कोई मतलब नहीं। 

विज्ञापन
up board 12th student wrote love letter in chemistry exam

आपको बता दें कि यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों की कॉपियां जांचने का काम 17 मार्च से शुरू हो चुका है। राज्य के 248 सेटरों के 10वीं और 12वीं परीक्षाओं की कॉपियां 1.46 लाख शिक्षक चेक कर रहे हैं। इस बार सरकार के निर्देशों के चलते परीक्षाओं में खासी कड़ाई बरतने पर कई छात्रों के पेपर छोड़ने की खबरें आई थीं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही थी कि नकल न कर पाने की वजह से बड़ी तादात में छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed