{"_id":"5b2cfe724f1c1bf36e8b9567","slug":"unique-wedding-in-udaipur-a-groom-got-married-with-three-brides","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक मंडप में 3 युवतियों से शादी रचानेवाला अकेला दूल्हा, लिव इन रिलेशनशिप से जुड़ी है ये अनोखी परंपरा","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
एक मंडप में 3 युवतियों से शादी रचानेवाला अकेला दूल्हा, लिव इन रिलेशनशिप से जुड़ी है ये अनोखी परंपरा
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 23 Jun 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
groom with three bride
राजस्थान में एक दिव्यांग ने शादी के मंडप पर एक नहीं, दो नहीं, तीन-तीन महिलाओं संग शादी रचाकर सबको अचंभे में डाल दिया है। फ्लैशबैक में अगर इस पूरे मामले की जड़ तक जाएंगे तब तो आपका दिमाग सन्न रह जाएगा।
three bride with one groom
जी हां, राजस्थान के उदयपुर जिले में एक दिव्यांग ने शादी के मंडप में तीन महिलाओं के संग शादी कर सात जन्मों तक जीने मरने की कसमें खाई। शादी की खबर पूरे जिले में आग की तरह फैल गई है। लोगों को इस शादी ने इतना अचंभित कर दिया कि हर जगह ये विवाह चर्चाओं का विषय बनता जा रहा है।
nakkalal with his wife
उदयपुर जिले के आदिवासी अंचल क्षेत्र झाड़ोल तहसील के गांव अडोल के रहने वाले 32 वर्षीय दिव्यांग युवक नक्कालाल कसौटिया ने जिन तीन महिलाओं के साथ शादी की इनमें से पहली महिला के साथ 12 साल से तो दूसरी के साथ 8 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
nakkalal at his home
अपने आप में यह बेहद अनोखी शादी है। शादी में दिव्यांग दूल्हा तीन महिलाओं का पति बन गया। बता दें दक्षिणी राजस्थान के आदिवासी बाहुल्य इलाके में लिव-इन-रिलेशनशिप में बरसों साथ रहने के बाद शादी करने की परंपरा है। यहां सैकड़ों वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है।
विज्ञापन
nakkalal with his three wife
उदयपुर के झाड़ोल तहसील के आडोल गांव में नक्कालाल ने गुरुवार को तीनों संग समाज के सामने एक मंडप के नीचे शादी की। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो नक्कालाल इनमें से पहली महिला के साथ 12 वर्ष तो दूसरी महिला से 8 वर्ष से लिव-इन-रिलेशनशिप में था। नक्कालाल की तीसरी दुल्हन भी ओर कोई नहीं, बल्कि 12 वर्ष से उसके साथ रहने वाली महिला की ही छोटी बहन है। उसके साथ भी वह 1 साल से लिव-इन-रिलेशनशिप में था।