रोज नहाना सेहत के लिए ही नहीं साफ रहने के लिए भी बेहद जरूरी है। लेकिन एक ऐसी भी लड़की है जिसने नहाना तो दूर, सालों से पानी भी नहीं छुआ है। क्योंकि पानी छूना उसके लिए सिर्फ मुसीबतें लाता है।
Ashleigh Morris ने आज तक स्वfमिंग नहीं की, ना ही कभी बीच पर जाकर दोस्तों के साथ मस्ती की है। हॉट वाटर बाथ का मजा लेना तो जैसे उनके लिए किसी सपने जैसा है।
मेलबर्न की रहने वाली Ashleigh को पानी से एलर्जी है। आप सोच रहे होंगे कि भला पानी से किसी को कैसे एलर्जी हो सकती है। लेकिन Ashleigh इस सच के साथ पिछले कई सालों से जी रही हैं। जब वो 14 साल की थीं, तभी से वह पानी से दूर रहती हैं।
सिर्फ पानी ही नहीं, पसीना आने की वजह से भी उनके शरीर में लाल-लाल रैशेज पड़ जाते हैं। इसके कारण Ashleigh को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। Ashleigh कहती हैं कि इसकी वजह से उन्हें ऑफिस और सड़क पर शर्मिंदगी महसूस होती है।
Ashleigh कहती हैं, 'इसकी वजह से मैं बाहर नहीं जा पाती। कभी-कभी तो इतनी खुजली होती है नोचने के कारण खून आने लगता है।' उनकी मां और ब्वॉयफ्रेंड हमेशा उनकी मदद करते हैं लेकिन एलर्जिक होने के कारण वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ खुलकर नहीं जी पाती।